
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Healthy fruits: सर्दियों के मौसम में हम अक्सर बीमार पड़ जाते हैं और इसलिए शरीर को गर्म रखना जरूरी है। सर्दियों के मौसम में हम गर्म कपड़े पहन कर और बॉडी को गर्म रखे वाली डाइट लेकर बीमारी से बच जाते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सर्दियों से ज्यादा बीमार होने का खतरा बदलते मौसम में होता है। खासतौर पर जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी होता है। फरवरी का महीना आ चुका है और मौसम में भी काफी बदलाव होने लगा है और यह बदलता मौसम आपको बीमार बना सकता है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है हम आपको 6 ऐसे फलों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बना देंगे। चलिए जानते हैं फरवरी के महीने में कौन से फल खाने से इम्यूनिटी स्ट्रांग रहती है।
बदलते मौसम में इम्यूनिटी को स्ट्रांग रखना बहुत जरूरी है, तभी आप अपने शरीर को अलग-अलग बीमारियों से बचा पाएंगे। बदलते मौसम में आपके लिए संतरा काफी फायदेमंद फ्रूट हो सकता है, जिसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूती मिलती है। आपको रोज कम से कम एक संतरा जरूर खाना चाहिए।
सिर्फ स्वाद ही नहीं हेल्थ के लिए भी अंगूर बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। फरवरी का महीना आ गया है और इस दौरान बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से आपको अंगूर भी बचा सकते हैं। रोज आपको काले व हरे अंगूर जरूर खाने चाहिए। क्योंकि ये आपकी इम्यूनिटी और डाइजेशन दोनों को तंदुरुस्त रखते हैं।
अगर आपको पाइनेपल अच्छा लगता है तो इस मौसम में आपके लिए यह काफी फायदेमंद भी हो सकता है। अनानास में मौजूद विटामिन सी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व भी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं।
रोजाना एक सेब आपको डॉक्टर से दूर रखता है, यह कहावत आपने भी सुनी होगी। सेब के छिलके में क्वार्सेटिन नामक एक खास तरह का प्लांट पिगमेंट भी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। बदलते मौसम के दौरान सेब को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
ग्रेपफ्रूट में खूब मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। एक रिसर्च के अनुसार एक चकोतरा का सेवन करके दिन की विटामिन सी की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। इसलिए बदलते मौसम में चकोतरा का सेवन करना भी बहुत जरूरी है।
स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले खास तरह के पोषक तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।