महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी को दूर करेंगी ये 5 खास चीजें, दूर होगा एनीमिया जैसी बीमारियों का खतरा

Deficiency of iron: महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होना काफी परेशान कर देने वाली और बीमार बना देने वाली स्थिति हो सकती है, लेकिन डाइट में कुछ जरूरी बदलाव शरीर में आयरन की कमी होने से बचा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 13, 2024 8:31 PM IST

Foods for iron in pregnancy: महिलाओं में आयरन की कमी को दूर करना कई कारणों से अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि आयरन की कमी से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। महिलाओं आयरन की कमी से एनीमिया (रक्त की कमी) हो सकती है, जिसमें शरीर पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन नहीं कर पाता। एनीमिया के कारण कमजोरी, थकान, चक्कर आना और सांस की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह स्थिति महिलाओं में अधिक सामान्य है, खासकर मासिक धर्म, गर्भावस्था, और प्रसव के दौरान। आयरन शरीर में ऑक्सीजन का परिवहन करने में मदद करता है। आयरन की कमी से मांसपेशियों और अन्य ऊतकों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती, जिससे थकान और कमजोरी होती है। सही मात्रा में आयरन महिलाओं को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं को खुद के साथ-साथ बच्चे के लिए भी आयरन की जरूरत होती है।

आयरन की कमी गर्भवती महिलाओं और भ्रूण दोनों के लिए हानिकारक हो सकती है, जिससे प्रीमैच्योर बर्थ या बच्चे के विकास में बाधा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आज हम आपको ऐसी चार खास चीजों को बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि बेहद फायदेमंद हैं और जो एनीमिया जैसी बीमारियों का खतरे को कम भी करती हैं। (Iron ki kami me kya khaye)

1. गुड़ (Jaggery for iron deficiency)

गुड़ एक प्राकृतिक स्वीट है, जो कि खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। साथ ही गुड़ आयरन का एक समृद्ध स्रोत भी है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं इसमें आयरन के साथ ही मैग्नीशियम, पोटेशियम, और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स सहित कई आवश्यक खनिज भी पाए जाते हैं। रोजाना थोड़ी-सी मात्रा में गुड़ का सेवन करने से आयरन की कमी दूर की जा सकती है।

2. पालक (Spinach for iron deficiency)

पालक एक पत्तेदार सब्जी है, जिसके पत्तों में भर-भर के आयरन पाया जाता है, जो कि महिलाओं के लिए अति आवश्यक तत्व है। पालक में आयरन के साथ-साथ विटामिन सी भी होता है, जो शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में सहायक होता है।

3. चना (Chana for iron deficiency)

चना आयरन और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह महिलाओं के लिए एक बेहतरीन स्नैक विकल्प है, जो शरीर को आयरन प्रदान करता है और एनर्जी को भी बढ़ाता है। चने में मौजूद आयरन की पर्याप्त मात्रा प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है। आयरन की कमी से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

4. तिल के बीज (Sesame seeds for iron deficiency)

तिल एक छोटे आकार का बीज होता है, लेकिन यह छोटा बीज बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही तिल के बीज आयरन का एक अच्छा स्रोत होते हैं। इन्हें आप सलाद या दाल में डालकर खा सकती हैं, जिससे शरीर को आवश्यक आयरन प्राप्त हो सके।

इन खाद्य पदार्थों को नियमित आहार में शामिल करने से महिलाओं में आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है और एनीमिया जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source