Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Navratri Special Foods: नवरात्रि के दौरान डाइट में शामिल करें ये 5 Healthy Foods, ना कमजोरी महसूस होगी ना लगेगी भूख

Best Foods For Navratri: नवरात्रि के दिनों में खुद को हेल्दी रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, इसलिए हम आपको इस लेख की मदद से कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप व्रत के समय खा सकती हैं।

Navratri Special Foods: नवरात्रि के दौरान डाइट में शामिल करें ये 5 Healthy Foods, ना कमजोरी महसूस होगी ना लगेगी भूख

Written by Mukesh Sharma |Updated : October 7, 2024 10:30 AM IST

आज शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन (Navratri 2024) है। इस खास दिनों में हर घर में महिलाएं और पुरुष अपनी इच्छा के अनुसार व्रत (Fast in Navratri) रखते हैं, जिनमें कुछ लोग 2 दिन, कुछ 5 दिन तो कुछ लोग पूरी 9 दिन का फास्ट रखते हैं। हालांकि, अब पहले जैसा लाइफस्टाइल नहीं रहा है, चुस्त व स्वस्थ रहने के लिए शरीर को नियमित रूप से पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है जो आजकल डेली ली जा रही डाइट से भी पूरा नहीं हो पाता है। ऐसे में फास्ट के दौरान भूख लगने के साथ-साथ पोषक तत्व न मिलने के कारण शरीर कमजोर पड़ जाता है और बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि, आपको अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए नवरात्रि में खास प्रकार की डाइट (Special Diet in Navratri) लेकर आए हैं। यदि आप भी नवरात्रि की तैयारियां कर रही हैं और फास्ट रखने जा रही हैं, तो यह लेख हमने आपके लिए ही लिखा है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे खास फूड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप व्रत के दौरान खा भी सकते हैं और उनसे आपके शरीर को पोषण भी मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं इन खास फूड्स के बारे में

सिंघाड़े मिटाएंगे भूख

नवरात्रि के दिनों में अक्सर लोग सिंघाड़े का आटा खाते हैं, लेकिन इसे उबालकर सब्जी के रूप में भी खाया जा सकता है। सिंघाड़े स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा ऑप्शन है और आप इसे नवरात्रि के दिनों में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको इन नवरात्रों में कुछ अलग खाने का मन करे तो सिंघाड़े अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

व्रत में खाएं मखाने को भूनकर

व्रत के दिनों में अक्सर बार-बार भूख लगती है, जिसके कारण हम काम पर ध्यान भी नहीं दे पाते हैं और हमें कमजोरी भी महसूस होने लगती है। हालांकि, इस दौरान मखाने को भूनकर उनका सेवन करना एक अच्छा स्नैक्स बन सकता है। मखाने में कई स्वास्थ्यवर्धक गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर की कमजोरी दूर करने में भी मदद कर सकते हैं।

Also Read

More News

दही और आलू को मिक्स करके खाएं

नवरात्रि के व्रत के दौरान अक्सर नमकीन खाने के ऑप्शन कम ही होते हैं, जबकि लोग नवरात्रियों में नमक खाते ही नहीं हैं। ऐसे में नमक की क्रेविंग होने लगती है, जिसके लिए आप आलू की अच्छी सी सब्जी बनाकर उसे दही में मिक्स करके खा सकती हैं। यदि आप नमक खा सकती हैं, जो सब्जी में थोड़ा नमक मिला लें।

कुट्टू के आटे से बनाएं कई डिश

नवरात्रि का त्यौहार कई दिनों तक चलता है और लोग अक्सर रोज-रोज कुट्टू का आटा खाकर बोर हो जाती हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कुट्टू के आटे से रोटियां बनाने की जगह आप उससे पकोड़े और डोसा भी बना सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

व्रत में रोजाना लें फलाहार

व्रत के दिनों में लोगों को कमजोरी महसूस होना आम बात होती है और उसके पीछे का कारण अचानक से डाइट में कमी और अन्न छोड़ना होता है। ऐसे में कई बार बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। शरीर को पोषक तत्व देने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में फल लें, जिससे आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी और आप बीमारियों से भी बचे रहेंगे।