बच्चे को लगे हों दस्त तो उसे क्या खिलाएं या क्या नहीं, जानें दस्त में खाए जाने वाले फूड्स और किन फूड्स से बनाएं दूरी

बच्चों में दस्त की स्थिति को कभी-कभी लोग इसको बहुत ही ज्यादा हल्के में ले लेते हैं, जिसके कारण बच्चे को गंभीर समस्या भी हो जाती है। जानिए उन्हें क्या खिलाएं और क्या नहीं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 9, 2021 7:09 PM IST

Healthy Tips For Diarrhea Kids Patient In Hindi : बच्चों में दस्त एक आम बीमारी है लेकिन कभी-कभी लोग इसको बहुत ही ज्यादा हल्के में ले लेते हैं, जिसके कारण बच्चे को गंभीर समस्या भी हो जाती है। बता दें कि डायरिया के कारण बच्चा बहुत कमजोर हो जाता है। यही वजह है कि कई बार बच्चे में खड़े होने की क्षमता भी नही हो पाती। यह तब ज्यादा हो जाता है जब इसका सही समय पर इलाज नहीं किया जाता है। इसके लिए कोई बड़ा कारण नही है, यह बैक्टीरिया से लेकर वायरल इंफेक्शन से लेकर फूड पॉइजनिंग तक, कुछ भी इस तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है।

अपने बच्चे को दस्त की स्थिति में खिलाएं ये फूड्स

केला

अकेले केले में कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। यह बच्चों में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के साथ-साथ उन्हें पेट के संक्रमण से बचाने में भी मदद करता है। बता दें कि केले बच्चों और वयस्कों में दस्त के इलाज से बहुत अच्छे हैं।

सेब की चटनी

सेब की चटनी हमारे भोजन का एक हिस्सा है। जिसे ज्यादातर दस्त जैसी समस्याओं के दौरान ही दिया जाता है। ताकि बच्चों को इस तरह की समस्याओं से मुक्त किया जा सके। हालांकि, यह भी सच है कि इस तरह के आहार में शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होती है।

दलिया

दस्त के दौरान अधिकतर डॉक्टर हल्के खाने की सलाह भी देते हैं। इसलिए सबसे बढ़िया पदार्थ है दलिया। बता दें कि दलिया में घुलनशील फाइबर होता है जो बच्चों में दस्त से राहत दिलाने में मदद करता है।

चावल

हम दैनिक भोजन में चावल भी प्रमुख आहार है। लेकिन क्या आप जानतें हैं कि चावल बच्चों में डायरिया के दौरान बहुत सहायक है। वहीं यह ब्रात डाइट का भी हिस्सा है।

इन पदार्थों का बिल्कुल न करें सेवन

बच्चों को दस्त के दौरान कई पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके लिए बच्चों के पेरेंट्स को ध्यान रखना चाहिए कि वे दस्त के दौरान बच्चों को डेयरी उत्पाद, चिकना, मसालेदार भोजन और कच्ची सब्जियाँ बिल्कुल न दें क्योंकि इससे उनके दस्त की स्तिथि और बिगड़ सकती हैं।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं

इस बात को आप सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा खूब पानी पीता है और हाइड्रेटेड रहता है। दस्त अक्सर पानी की कमी का कारण बन सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source