Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Foods for joint pain : बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों के दर्द और अकड़न की समस्या होना आम बात है। ऐसे में अगर आपको सुबह उठते ही जोड़ों में अकड़न महसूस होती है या दर्द होने लगता है, तो यह आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को दर्शाता है। इसके अलावा, अगर आप तनाव, अनियमित नींद, प्रोसेस्ड फ़ूड और, सर्द मौसम या फिर हार्मोनल बदलावों से जूझ रहे हैं, तो भी इस तरह की समस्या हो सकती है। यह दर्द वैसे तो एक हफ्ते में भी ठीक हो सकता है, लेकिन यदि ध्यान न दिया जाए तो यह लंबे समय तक आपको परेशान कर सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपके जोड़ों और घुटनों का दर्द जल्द ही ठीक होने लगेगा।
वैसे तो घुटनों का दर्द कई कारणों से हो सकता है, जिनमें से एक सर्दी का मौसम भी है। दरअसल, ठंड में कुछ लोगों को जकड़न की समस्याहोती है। इसके अलावा, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर, जिसमें इम्यून सिस्टम गलती से हेल्दी टिशू पर हमला करता है, एक बड़ा कारण है। इसके अलावा, हार्मोनल उतार-चढ़ाव, अनियंत्रित तनाव, मोटापा, खराब पोषण और ज़्यादा चीनी या अनहेल्दी फैट भी क्रोनिकल सूजन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं जो घुटनों, जोड़ों और मांसपेशियों को प्रभावित करती है।
जोड़ों का दर्द कमजोर मांसपेशियों की वजह से भी होता है। ऐसे में प्रोटीन जरूरीह होता है। टिशू को रिपेयर करने और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए आप प्रोटीन से युक्त चीजों का सेवन करें। प्रोटीन को पाने के लिए आप दूध, दालें, फलियां, छोले और सोया जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। अगर आप एनिमल फूड खाते हैं, तो अंडे, लीन मीट जैसे फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
जोड़ों को हेल्दी बनाए रखने के लिए कोलेजन भी बहुत जरूरी है। दरअसल, कोलेजन कार्टिलेज को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है, जो आपके जोड़ों के बीच एक चिकनी कुशनिंग होती है। इसकी पूर्ति के लिए आप बोन ब्रोथ, मछली और जिलेटिन से भरपूर खाना खा सकते हैं, जो ज़रूरी अमीनो एसिड प्रोड्यूस करते हैं। इससे कनेक्टिव टिशू को फिर से बनाने में मदद करते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन व बालों के साथ-साथ बॉडी की सूजन को कम करने में भी कारगर होता है। इस तरह का खाना आर्थराइटिस से परेशान लोगों के जोड़ों के दर्द को दूर करने में बेहद फायदेमंद होता है। इसकी पूर्ति के लिए आप फैटी मछली, और ज़रूरत पड़ने पर फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं। प्लांट-बेस्ड ऑप्शन में आप अलसी के बीज, चिया सीड्स और अखरोट खा सकते हैं।
जोड़ों के दर्द,अकड़न व सूजन को दूर करने के लिए अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, तो एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, ई और मैग्नीशियम से भरपूर हों। दरअसल, जहां विटामिन सी से कोलेजन बनता है, वहीं विटामिन E ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और जिंक व मैग्नीशियम टिशू रिपेयर, मांसपेशियों को आराम देने और इम्यून फंक्शन को ठीक करने में मदद करते हैं। ऐसे में अपनी डाइट में आप खट्टे फल, बेरी, शिमला मिर्च, नट्स, बीज, साबुत अनाज और पत्तेदार सब्जियां शामिल कर सकते हैं।