Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 7 फूड आइटम, तेजी से बढ़ेगी हाइट, शरीर भी होगा मजबूत

Best Foods for Height Growth in Kids: बच्चों की हाइट सही तरीके से बढ़ें, इसके लिए सही खानपान बहुत जरूरी होता है। सही खानपान से बच्चों को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं,जिससे उन्हें बीमारियों का खतरा कम होता है और उनकी हाइट सही तरीके से बढ़ती है।

बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 7 फूड आइटम, तेजी से बढ़ेगी हाइट, शरीर भी होगा मजबूत

Written by Ashu Kumar Das |Published : September 22, 2025 11:36 AM IST

Best Foods for Height Growth in Kids: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा लंबा, स्वस्थ और तंदुरुस्त बने। बच्चों की सही हाइट न केवल उनकी पर्सनैलिटी को निखारती है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। बच्चों की सही हाइट के लिए जरूरी है उनके खानपान में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना। अगर बच्चों के भोजन में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम संतुलित मात्रा में हों, तो उनकी ग्रोथ बेहतर तरीके से होती है। खाने में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व शामिल होने से बच्चों का शरीर भी मजबूत बनता है।

1. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध बच्चों की शारीरिक और मानसिक ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी आहार है। दूध, दही, पनीर और छाछ जैसी चीजों में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन D और प्रोटीन पाया जाता है, जो बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद करता है। दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट बच्चों की हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाते हैं।

2. दालें और बीन्स

मूंग, मसूर, राजमा, चना और सोयाबीन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और जिंक होता है। प्रोटीन बच्चों की मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए जरूरी है। वहीं, दाल और बीन्स में मौजूद जिंक बच्चों की हड्डियों की लंबाई बढ़ाने में मदद करता है।

Also Read

More News

3. अंडे

1 साल की उम्र के बाद बच्चों की डाइट में अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए। अंडा प्रोटीन और विटामिन B12 का बेहतरीन सोर्स है। अंडा मांसपेशियों को मजबूत करता है और बच्चों के शरीर को लंबे समय तक एनर्जेटिक महसूस करवाता है। बच्चों को रोजाना नाश्ते में उबला हुआ अंडा, आमलेट या अंडे का पराठा दिया जा सकता है।

4. नट्स और बीज

पेरेंट्स अक्सर बच्चों को नट्स और बीज खिलाने से डरते हैं। लेकिन नट्स और सीड्स बच्चों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता, सूरजमुखी के बीज, चिया सीड्स और अलसी के बीज बच्चों की हाइट बढ़ाते हैं। नट्स और सीड्स में हेल्दी फैट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, प्रोटीन और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये बच्चों के शरीर को अंदर से मजबूत भी बनाते हैं।

5. गाजर

बच्चों के शारीरिक विकास को बेहतर बनाने के लिए गाजर एक अच्छा ऑप्शन है। गाजर में विटामिन A प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चों के विकास और इम्यूनिटी को बेहतर करता है। गाजर शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और बच्चों की हाइट बढ़ने में मदद मिलती है।

6. मछली और चिकन

अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए मछली और चिकन को डाइट में शामिल कर सकते हैं। मछली और चिकन में लीन प्रोटीन, विटामिन B12 और फॉस्फोरस मौजूद होता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर छपी एक रिसर्च बताती है कि बच्चों के खाने में मछली शामिल करने आंखें और दिमाग की ग्रोथ भी बेहतर होती है। वहीं, चिकन हड्डियों को मजबूत बनाता है।

7. फल

6 महीने की उम्र बाद जब बच्चा सॉलिड फूड खाना शुरू करता है, तो उन्हें रोजाना 1 या 2 मौसमी खाने के लिए जरूर दें। संतरा, पपीता, केला, सेब, आम और अंगूर जैसे फल बच्चों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। फलों में मौजूद विटामिन A, C, E और एंटीऑक्सीडेंट्स बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर हाइट को बढ़ाते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। ध्यान रहे कि बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए साबुत फल ही दें, जूस देने से बचें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए सही आहार जरूरी है।
  • प्रोटीन, जिंक और विटामिन बी12 हाइट बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए कैल्शियम भी जरूरी है।