आंत हमारी पाचन प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जिसका सबसे मुख्य काम सिर्फ खाना पचाना नहीं बल्कि भोजन में मौजूद खास पोषक तत्वों को अवशोषित करना भी होता है। छोटी या बड़ी आंत में किसी प्रकार की कमी होना पूरा पाचन प्रणाली को प्रभावित कर देता है। इसलिए जरूरी है आंतों की सेहत का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। आंतों को सही तरीके से काम करने के लिए उन्हें साफ रखना भी जरूरी है और अगर आपकी आंतें साफ नहीं हैं, तो भी आपकी पाचन प्रणाली प्रभावित हो चुकी है। आपको अपनी आंत साफ करने के लिए कुछ खास दवाई खाने या कोई खास तरह की एक्सरसाइज कने की जरूरत नहीं है। हम आपको 4 ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको हेल्दी तो रखेंगें ही साथ ही आपकी आंतों को भी साफ करेंगे।
टमाटर, पालक, चुकंदर और अदरक जैसी सब्जियों को स्वाद के अनुसार मात्रा में मिला लें और आधा गिलास इसका सेवन करें रोजाना खाना खाने के आधा घंटा बाद। आप हल्का सा नमक भी डाल सकते हैं। रोजाना इस स्मूदी का सेवन करने से आपकी आंत साफ रहेगी और पाचन क्रिया भी तेजी से काम करने लगेगी।
रोज सुबह गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया तेज होती है और साथ ही यह आंतों को साफ करने में भी मदद करता है। जिन लोगों का सुबह के समय पेट साफ नहीं होता है उन्हें सुबह उठते हुए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा या एक चम्मच डालकर जरूर पीना चाहिए।
जिन खाद्य पदार्थों में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, उन्हें आंतों का दोस्त माना जाता है। फाइबर से सुबह रोज पेट साफ हो जाता है और कब्ज नहीं होती है। यही कारण है कि जो लोग अपनी डाइट में हाई फाइबर फूड्स रखते हैं, उनकी आंतें साफ रहती हैं और साथ ही उनकी पाचन प्रणाली भी अच्छे से काम करती है।
आंतों की सफाई के लिए दूध भी बहुत जरूरी है। हालांकि, कुछ लोगों को दूध से कब्ज की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर रात के समय हल्के गरम दूध में थोड़ा सा मीठा डालकर लिया जाए तो सुबह आंतों को साफ करने में बेहद मदद मिलती है। लेकिन अगर आप अपने वजन को कंट्रोल रख रहे हैं, तो ज्यादा फैट वाला दूध और उसमें मीठा आपकी डाइट को बिगाड़ सकता है।
हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि ऊपर बताए गए सभी खाद्य पदार्थों से आपकी आंत संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाएं। अगर आपको पाचन संबंधी समस्या लंबे समय से हो रही है या फिर आपको पहले भी आंत संबंधी कोई रोग हो चुका है, तो किसी भी प्रकार की समस्या से जुड़े लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
Follow us on