... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
अंडे के साथ इन 3 चीजों का सेवन शरीर से घटा सकती है हफ्ते भर में चर्बी! जानें वेट लॉस के लिए बेस्ट फूड्स
Weight Loss Food Egg : शरीर का जरूरत से ज्यादा वजन या फिर अंगों पर बढ़ता फैट मौजूदा वक्त में किसी परेशानी से कम नहीं। ये परेशानी आपके लिए ढेर सारी बीमारियों की वजह बन सकती है। मौजूदा वक्त में मोटापा एक ऐसी परेशानी बन चुकी है, जो किसी भी व्यक्ति के लिए ढेर सारी मुसीबतों का कारण बन सकती है। शरीर का बढ़ता वजन डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी बीमारियों का प्रमुख कारण है। इसलिए जरूरी है कि आप समय पर वजन को कंट्रोल करना सीखें नहीं तो ये परेशानी आपको मौत के मुंह में ले जा सकती है।
ज्यादातर लोग और हेल्थ एक्सरपर्ट ये मानते हैं कि अंडा किसी सुपरफूड से कम नहीं है। बहुत से लोग सुबह नाश्ते में अंडा खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग एक्ससराइज के बाद अंडे से अपना रेगुलर प्रोटीन प्राप्त करते हैं। अंडे में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा आपके लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। अंडे को आप कई तरीकों से खा सकते हैं, जिसमें उबालकर, ऑमलेट, भुर्जी और अंडा करी शामिल है। लेकिन जब आप अंडे को इन 3 चीजों के साथ खाते हैं तो ये वजन घटाने में आपकी मदद करता है।
अगर आपका मन कुछ ऐसा खाने का करता है, जो हेल्दी होने के साथ-साथ वजन भी कंट्रोल रखे तो इस लेख में हम आपको अंडे के साथ खाई जाने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं कौन से फूड वेट लूज करने में हमारी मदद करते हैं।
नारियल तेल अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है और ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल स्किन केयर में करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें सैचुरेटेड फैट न के बराबर होता है। फैट की मात्रा न होने के कारण इस तेल में ऑमलेट बनाने से आपको वजन कम करने में आसानी होगी। इसलिए अगली बार जब ऑमलेट बनाएं तो नारियल तेल का ही इस्तेमाल करें।
क्या आप उबले हुए अंडे या ऑमलेट में लाल मिर्च का पाउडर डालते हैं अगर आपका जवाब हां है तो अगली बार इसकी जगह काली मिर्च का इस्तेमाल करें। काली मिर्च न सिर्फ टेस्ट को बढ़ाने का काम करती है बल्कि अंडे को और हेल्दी बनाती है। काली मिर्च में मौजूद पीपरिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो पेट और कमर के आसपास जमा फैट को कम करने में मदद करता है।
शिमला मिर्च, विटामिन सी का उत्कृष्ट स्त्रोत है और अगर आप इसे ऑमलेट में डालते हैं तो ये सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाती है। विटामिन सी न सिर्फ इम्यूनिटी को बूस्ट करती है बल्कि फैट को कम करने का काम भी करती है। अंडा और शिमला मिर्च का ये कॉम्बिनेशन आपको तेजी से वजन घटाने में मदद करेगा।