सर्दियों में किस आटे से बनी रोटी खानी चाहिए? जो शरीर को देते हैं गर्माहट और कब्ज करते हैं दूर

Best Atta for Winter: सर्दियों में शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए आप इन आटे से बनी रोटी खा सकते हैं। इनकी तासीर गर्म होती है और सर्दियों के लिए बेस्ट हैं।

सर्दियों में किस आटे से बनी रोटी खानी चाहिए? जो शरीर को देते हैं गर्माहट और कब्ज करते हैं दूर
VerifiedVERIFIED By: Dr Shrey Sharma

Written by Anju Rawat |Published : January 1, 2026 4:31 PM IST

Sardi me Kis Aate ki Roti Khani Chahiye: ज्यादातर भारतीय घरों में गेहूं के आटे की रोटी खाई जाती है। आपको बता दें कि गेहूं की तासीर ठंडी होती है, इसलिए सर्दियों में कई लोग इसका सेवन करना पसंद नहीं करते हैं। ज्यादातर लोग चाहते हैं कि वे ऐसे आटे से बनी रोटी खाए, जो शरीर में गर्माहट बनाए रखे। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन-से आटे से बनी रोटी की तासीर गर्म होती है? इन आटे से बनी रोटी खाने से आपको गर्माहट मिलेगी और आपका पाचन-तंत्र भी दुरुस्त बना रहेगा। इनके सेवन से हार्ट हेल्थ और किडनी हेल्थ में भी सुधार होता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं सर्दियों में किस आटे से बनी रोटी खानी चाहिए?

1. रागी के आटे की रोटी

सर्दियों में रागी के आटे की रोटी खाना बेहद फायदेमंद होता है। रागी यानी मडुआ पहाड़ों पर खूब खाया जाता है। रागी की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए अगर आप सर्दियों में रागी के आटे की रोटी खाएंगे तो इससे शरीर में गर्माहट बनी रहेगी। रागी में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाकर जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है। रागी फाइबर का भी अच्छा सोर्स है, इसलिए इसे पाचन-तंत्र के लिए फायेदमंद माना जाता है। आपको अपनी विंटर डाइट में रागी के आटे की रोटी जरूर शामिल करनी चाहिए।

2. मक्के की रोटी

सर्दियों में पंजाबी लोग मक्के की रोटी और सरसों का साग खूब खाते हैं। मक्के की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में मक्के के आटे की रोटी खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इस आटे की रोटी खाने से पाचन-तंत्र भी दुरुस्त होता है। मक्के में विटामिन ए, ई, मैग्नीशियम होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। मक्के के आटे की रोटी खाने से शरीर की थकान और कमजोरी भी दूर होती है।

Also Read

More News

3. बाजरे की रोटी

बाजरे की तासीर गर्म होती है, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सर्दियों में इसके आटे की रोटी खाने की सलाह देते हैं। बाजरे की रोटी खाने से शरीर को गर्मी मिलती है और पेट भी भरा-भरा हुआ महसूस होता है। बाजरे में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। बाजरे के आटे में आयरन भी पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करता है। सर्दियों में बाजरे के आटे की रोटी खाने से शरीर को ताकत मिलती है और व्यक्ति ऊर्जावान महसूस करता है।

TRENDING NOW

Highlights:

  • सर्दियों में मक्के के आटे की रोटी खाना बेहद फायदेमंद होता है।
  • बाजरे की तासीर गर्म होती है, सर्दियों में इससे बनी रोटी खाई जा सकती है।
  • सर्दियों में रागी के आटे की रोटी खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।