Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How can a woman increase her fertility : आजकल के अनहेल्दी खान-पान की वजह से ओवरऑल हेल्थ खराब होती है। महिलाओं में हार्मोन्स डिस्बैलेंस, पीरियड्स, फर्टिलिटी और वजाइनल हेल्थ को लेकर काफी दिक्कतें होती हैं। इससे PCOS, पीरियड्स में दर्द और कई अन्य तरह की समस्याएं भी होती हैं। हालांकि, अगर खान-पान पर ध्यान दिया जाए, तो इन सब समस्याओं से तो राहत मिलती ही है, साथ ही शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है। ऐसे में अगर महिलाएं अपनी रिप्रोडक्टिव हेल्थ (प्रजनन) का बेहतर ख्याल रखना चाहती हैं, तो यहां हम कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन काफी फायदेमंद होता है।
अगर किसी महिला को हार्मोन्स की समस्या है, या फिर पीरियड्स में अनियमितता की समस्या है कि आप नट्स एंड सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए कद्दू, बादाम और तिल के बीज का सेवन किया जा सकता है, क्योंकि ये हार्मोन्स को बैलेंस करने और मूड को बेहतर बनाने के लिए मैग्नीशियम और जिंक देते हैं।
अगर आपको पीरियड्स लगातार अनियमित रूप से हो रहे हैं, तो आप अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं। यह एक चम्मच ही काफी है। ये बीज न सिर्फ हार्मोन्स को स्थिर रखते हैं, बल्कि अन्य कई तरह की समस्याओं को दूर करने में भी कारगर होते हैं।
ये तो सभी जानते हैं कि हरी सब्जियां हर तरह की समस्या को दूर करने में कारगर मानी जाती है। हालांकि, अगर आप रिप्रोडक्टिव सिस्टम को भी बेहतर बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में पालक, मेथी और केले जैसी पत्तेदार सब्ज़ियों को शामिल करें। क्योंकि ये सब्जियां आयरन और फोलेट बढ़ाती हैं, जिससे पीरियड्स की थकान, चक्कर आना और बालों का झड़ना कम होता है।
दही जैसे प्रोबायोटिक्स वजाइनल बैक्टीरिया को सपोर्ट करते हैं। दरअसल, बार-बार होने वाले इन्फेक्शन को रोकनेऔर pH बैलेंस बनाए रखने के लिए ये वजाइनल बैक्टीरिया काफी मददगार होते हैं। ऐसे में इन्हें बनाए रखने के लिए रोजाना एक कटोरी दही खाना फायदेमंद होगा।
हल्दी सिर्फ एक मसाला नहीं है, बल्कि प्राकृतिक औषधि है। यह एक नहीं बल्कि कई मर्ज की दवा है। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व मौजूद होता है, जो पीरियड्स के दर्द और एंडोमेट्रियोसिस या फाइब्रॉइड्स से होने वाली सूजन को कमकर सकता है। महिलाएं इसे दूध में मिलाकर भी पी सकती हैं।
बेरीज़, अनार या आंवला महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं, क्योंकि ये विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। जो स्किन और बालों को अच्छा बनाने के साथ-साथ ओवेरियन हेल्थ को भी सपोर्ट करते हैं और PMS के लक्षणों को कम करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो सुपरफूड्स तब सबसे अच्छा काम करते हैं जब आप ज़्यादा चीनी, पैकेट वाले खाने और बहुत ज़्यादा कैफीन जैसी हार्मोन बिगाड़ने वाली आदतों से बचे रहते हैं।