दुबला-पतला होने से आपको भी लोग करते हैं नजरअंदाज तो रोजाना खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, 30 दिन में बनेगी बॉडी!

सेहतमंद रहने के लिए हर रोज एक मुट्ठी नट्स खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। लेकिन मसल्स ग्रोथ के लिए कौन से ड्राई फ्रूट्स खाना आपके लिए सही है, ये जान लेना जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : March 2, 2023 4:49 PM IST

अगर आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं, तो आप खुद को हेल्दी और फिट बना पाएंगे। अच्छी डाइट के लिए आपको ड्राई फ्रूट्स और नट्स को डाइट चार्ट में जगह देनी सबसे ज्यादा जरूरी है। ताकि शरीर को हेल्दी और फिट होने से कोई ना रोक पाए। लेकिन इसके लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करना भी जरूरी है। हालांकि फिटनेस ही एक ऐसी चीज होती है, जो भीड़ में भी आपको औरों से जुदा बनाती है। इससे मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। अगर आप हर रोज कड़ी मेहनत करके और घंटो पसीना बहाकर भी अपनी मसल्स की अच्छी ग्रोथ नहीं कर पा रहे हैं, तो कुछ खास नट्स इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। ये नट्स कौन से हैं, जिन्हें आपको अपने डाइट चार्ट में शामिल करने चाहिए, चलिए जान लेते हैं।

मसल्स बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स - Dry Fruits For Muscles Growth

बादाम

फिटनेस पर चार चांद लगाने की ताकत बादाम में होती है। इससे पर्सनालिटी पहले से भी ज्यादा अच्छी हो जाती है। बादाम में फाइबर, विटामिन ई, प्रोटीन और आयरन की भरपूर मात्रा होती है। जिससे मांसपेशियों की अच्छी ग्रोथ भी होती है। साथ ही बादाम आपको फिट भी रखता है। इसका सेवन इसे सूखा या भिगोकर किसी भी तरह से किया जा सकता है। मेमोरी पावर को बूस्ट करने के लिए बादाम का सेवन जरुर करना चाहिए।

अखरोट

दिमाग को तेज करने के साथ साथ शरीर को मजबूत करने के लिए अखरोट का सेवन रोज करना चाहिए। अखरोट में विटामिन ई और बी 6, प्रोटीन, कैल्शियम, कर्बोहाईड्रेट, फैट, कैलोरी समेत अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह सभी मिलके स्वास्थ्य को अच्छा बनाते हैं। साथ ही मांसपेशियों को भी अनगिनत फायदे देता है।

काजू

काजू को लेकर स्नैक्स के तौर पर भी खाना खूब पसंद करते हैं। नियमित रूप से काजू खाने से आप खुद को फिट महसूस करेंगे। इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और फैट शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। इस वजह से काजू को एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। मांसपेशियों की अच्छी ग्रोथ और मजबूती के लिए काजू खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

मूंगफली

मूंगफली में जिंक, कैल्शियम, विटामिन ई, विटामिन बी 6 की अच्छी मात्रा होती है। एनर्जी को बूस्ट करने की ताकत मूंगफली में होती है। अगर मोटापा घटना है तो डॉक्टर्स भी मूंगफली के सेवन की सलाह देते हैं। कमजोरी के दौरान मूंग्पहली का सेवन फायदेमंद होता है। इससे मांसपेशियों की भी अची ग्रोथ होती है।

पिस्ता

आयरन, फाइबर, विटामिन सी और प्रोटीन से भरपूर पिस्ता काफी लोगों को खाना पसंद होता है। डेली रूटीन में पिता को अपनी डाइट में शामिल करना समझदारी भरा कदम हो सकता है। इसे इम्युनिटी भी काफी बढ़ेगी। नियमित रूप से पिता खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं, और मांसपेशियां भी ग्रोथ करती हैं।

अगर आप भी अपनी मांसपेशियों की ग्रोथ करना चाहते हैं, तो इन पांच नट्स को अपने डाइट चार्ट में तुरंर शामिल कर लें। नियमित रूप से इन नट्स का सेवन करके आप खुद को फिट भी रख पाएंगे, और मांसपेशियों को मजबूत भी कर पाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source