
Also Read
Medically Verified By: Dietitian Shuchita Srivastava
तेज रफ्तार जिंदगी के बीच लोगों में अर्थराइटिस (Arthritis) की समस्या बढ़ रही है। अर्थराइटिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को अक्सर जोड़ों (joints) में सूजन, दर्द और अकड़न होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में बुजुर्गों के साथ-साथ लाखों युवा अर्थराइटिस की परेशानी से जूझ रहे हैं। ये परेशानी ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोगों में ज्यादा देखी जाती है। इंदौर स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल की डाइटिशियन सुचिता श्रीवास्तव का कहना है कि अर्थराइटिस जीवनशैली और खानपान से जुड़ी बीमारी है। अगर समय के साथ सही खानपान, जीवनशैली और घरेलू उपाय अपनाए जाएं, तो अर्थराइटिस के दर्द को काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है।
इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन ड्राई फ्रूट्स के बारे में, जिन्हें डाइट में शामिल करके आप अर्थराइटिस (Arthritis ki Pareshani Dur karne wale dry fruits) की परेशानी से राहत पा सकते हैं।
अर्थराइटिस का आसान भाषा में मतलब होता है जोड़ों में सूजन। यह कई प्रकार की हो सकती है, जैसे - ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis), रूमेटाइड अर्थेराइटिस (Rheumatoid Arthritis) और गाउट (Gout)।
अर्थराइटिस के लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं, और समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह आजीवन आपको परेशान कर सकते हैं। किसी व्यक्ति को अर्थराइटिस होने पर नीचे बताए गए लक्षण नजर आ सकते हैं।
अर्थराइटिस होने वाली परेशानी को कम करने में कुछ ड्राई फ्रूट्स आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा सोर्स है। रोजमर्रा की डाइट में अखरोट को शामिल करने से जोड़ों के लुब्रिकेशन को बनाए रखने में मदद मिलती है। डाइटिशियन सुचिता श्रीवास्तव का कहना है कि अखरोट में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स (phytonutrients) हड्डियों की मजबूती बढ़ाते हैं। रोजाना 2 अखरोट खाना अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।
बादाम में विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है, जो जोड़ों की सूजन को कम करता है। यह शरीर में सूजन पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है। रोजाना सुबह खाली पेट 4 से 5 पीस भीगे हुए बादाम खाने से अर्थराइटिस की परेशानी कम होती है।
काजू में मैग्नीशियम, जिंक और कैल्शियम पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। रोजाना सिर्फ 4 से 5 दाने काजू के खाने से मांसपेशियों में दर्द और सूजन से का राहत मिलती है।
खजूर में आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। खजूर खाने से अर्थराइटिस में होने वाले जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत मिलती है। खजूर के पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ जोड़ों की जकड़न को भी कम करते हैं।
मखाने में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। मखाना एक लो फैट और हाई प्रोटीन स्नैक्स है। मखाना को हल्का भूनकर रोजाना सेवन करने से अर्थराइटिस के दर्द में राहत मिलती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।