गर्मी में फ्रेश और एनर्जेटिक रखेंगे ये 5 ड्रिंक्स, रोज सेवन करने से मिलेगा फायदा

Drinks for Summer: गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप इन 5 ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। इन्हें पीने से आपको फ्रेश और एनर्जेटिक फील होगा।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 24, 2026 12:26 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Blossom Kochhar

Summer Drink for Freshness: तेज धूप, गर्मी और पसीने की वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। पानी की कमी से शरीर में थकान और सुस्ती जैसा महसूस होने लगता है। इस मौसम में लू की वजह से उल्टी, जी मिचलाने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए इस मौसम में रोजाना 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन, सादा पानी पीने से फ्रेशनेस और एनर्जी महसूस नहीं हो पाती है। ऐसे में आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए, जिससे आपको ताजगी महसूस होती है। आइए, ब्लॉसम कोचर ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. ब्लॉसम कोचर (Dr. Blossom Kochhar – Pioneer of Aroma Therapy in India, Chairperson, Blossom Kochhar Group of Companies) से जानते हैं कि गर्मी में फ्रेश रहने के लिए कौन-सी ड्रिंक्स पिएं?

गर्मी में कौन-सी ड्रिंक्स पिएं?

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप कुछ ड्रिंक्स को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं।

1. नींबू और पुदीना पानी पिएं

गर्मियों में शरीर को एनर्जेटिक रखने के लिए आप नींबू और पुदीना पानी पी सकते हैं। इस पानी को पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। आप एक गिलास पानी लें और इसमें नींबू और पुदीने की पत्तियों का रस मिलाएं। इस पानी को पीने से पाचन-तंत्र में सुधार होता है और शरीर को ठंडक मिलती है। इस पानी को पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और फ्रेश-फ्रेश फील होता है।

lemon water lemon water

2. खीरा और नींबू पानी पिएं

गर्मियों में खीरा और नींबू पानी जरूर पीना चाहिए। खीरा और नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। अगर आप रोज गर्मी में इस ड्रिंक का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ भी आसानी से बाहर निकल जाएंगे। इसके लिए आप एक गिलास पानी में नींबू का रस और खीरे के स्लाइस डालें। इस ड्रिंक को रोजाना पीने से आपका पाचन-तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करेगा।

3. नारियल पानी पिएं

गर्मियों में आपको नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। नारियल पानी पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। अगर आप रोज सुबह नारियल पानी पिएंगे, तो शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी।

4. तरबूज का सेवन करें

गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। गर्मियों में तरबूज खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है। गर्मियों में रोजाना एक कटोरी तरबूज का सेवन जरूर करें। तरबूज खाने से शरीर में एनर्जी आती है और ताजगी बनी रहती है।

buttermilk buttermilk

5. छाछ पिएं

गर्मियों में छाछ का सेवन करना लाभकारी होता है। गर्मियों में लंच के बाद एक गिलास छाछ पीना फायदेमंद हो सकता है। छाछ पीने से पाचन-तंत्र में सुधारहोता है। छाछ पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और खाना भी आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।

Highlights:

  • गर्मी के मौसम में तरबूज का जूस पीना फायदेमंद होता है।
  • गर्मियों में छाछ और लस्सी भी पी सकते हैं।
  • आप गर्मी में नारियल पानी भी सकते हैं।

गर्मियों में शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में सादा पानी पीना तो जरूरी होता ही है, आप फ्रेश और एनर्जेटिक फील करने के लिए ऊपर बताई गई ड्रिंक्स भी पी सकते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.