
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : October 11, 2022 6:18 PM IST
weight gain diet जरूरी नहीं है हर किसी को हट्टी-कट्टी व मस्कुलर बॉडी बनाने का शौक हो, लेकिन दुबलापन किसी को पसंद नहीं होता है। लेकिन कुछ लोग का शरीर कुछ इस तरह का होता है कि वे कुछ भी खा लें उनका वजन नहीं बढ़ता है। कई बार दुबलेपन की वजह से उन्हें काफी शर्मिंदा होना पड़ता है और उन्हें लगता है कि उनके शरीर का वजन कभी नहीं बढ़ पाएगा। उन्हें लगता है कि उन्हें सब कुछ ट्राई कर लिया है और किसी भी चीज से उनका वजन नहीं बढ़ रहा है। लेकिन ऐसा नहीं होता है, उन्हें सिर्फ नियमित रूप से सही डाइट लेने की आवश्यकता है। अगर आपको लगता है कि आपका वजन ही नहीं बढ़ रहा है, तो हम आपको सिर्फ तीन चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन आपको रोजाना नियमित रूप से करना है। खास बात यह है कि ये 3 चीजें कोई खास नहीं है बल्कि आमतौर पर अपनी डाइट में शामिल की जाने वाली चीजें हैं, लेकिन शर्त ये है कि आपको नियमित रूप से इनका सेवन करना है। चलिए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना जरूरी है। (How to gain weight at home)
वैसे तो वजन बढ़ाने के लिए बहुत से फूड्स और तरीके होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में एड करना पूरी तरह से सुरक्षित है और इस से आपका वजन आसानी से बढ़ने लगेगा। बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट और किशमिश जैसे फूड्स को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनका नियमित रूप से सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा।
अपनी डाइट में देसी खी एड करना शरीर का वजन बढ़ाने का सबसे बेस्ट और फास्ट तरीका है। लेकिन ध्यान रखें आपको सिर्फ शुद्ध देसी घी का ही सेवन करना है और उसमें सबसे ज्यादा बेनिफिट्स आपको गाय के देसी घी से मिलने वाले हैं। रोज सुबह के खाने में आप एक चम्मच या दिन में दो बार आधा चम्मच देसी घी को अपनी डाइट में मिला सकते हैं। सिर्फ कुछ ही दिनों में आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा।
वजन बढ़ाने के लिए दूध सबसे जरूरी आहार है। आप रोजाना खाने के साथ दूध का सेवन कर सकते हैं और अगर आप चाहें तो रात को सोते समय भी हल्के गर्म व थोड़ा सा मीठा डालकर दूध ले सकते हैं। आपको दिन में कम से कम एक गिलास दूध पीना बहुत जरूरी है और अगर संभव है तो आप सुबह और शाम दो बड़े गिलास दूध भी पी सकते हैं। कुछ लोगों को बनाना शेक बनाकर पीना पसंद होता है, जो वजन को और जल्दी बढ़ाने में मदद करता है।
हालांकि, अगर आपको वजन बढ़ ही नहीं रहा है, तो किसी भी प्रकार की डाइट को एकदम से शुरू न करें और न ही किसी फूड की मात्रा को एकदम से बढ़ाएं। आप किसी अच्छे डाइटीशियन व न्यूट्रिशनिस्ट से संपर्क कर सकते हैं, जो आपके बीएमआई के अनुसार आपके लिए सही डाइट प्लान तैयार कर देते हैं, जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।