चेहरे पर एक्ने की परेशानी बढ़ाते हैं ये 4 फूड, आज ही बना लें दूरी
कुछ विशेष प्रकार के फूड खाने से एक्ने की परेशानी बढ जाती है। साथ ही, कुछ फूड आइटम ऐसे भी हैं जो एक्ने की समस्या को धीरे- धीरे कम कर देते हैं।
एक्ने यानी मुंहासे एक आम त्वचा समस्या है, जो खासकर टीएनएज वाले लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है। चेहरे पर एक्ने के कई कारण होते हैं। इसमें शामिल है हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान, जेनेटिक डिसऑर्डर, ऑयली स्किन, मानसिक तनाव और गलत स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना। एक्ने के सबसे प्रमुख कारणों में से एक होता है गलत खानपान। हालांकि खाना सीधे तौर पर एक्ने का कारण नहीं है, लेकिन यह जरूर देखा गया है कि कुछ खाद्य पदार्थ एक्ने को बढ़ा सकते हैं, खासकर उन लोगों में जिनकी त्वचा पहले से ही एक्ने-प्रोन (acne-prone) होती है। हर व्यक्ति का शरीर और त्वचा अलग-अलग होती है, इसलिए किसी एक खाने का असर सभी पर समान नहीं होता। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने खानपान पर ध्यान दें और देखें कि कौन सा खाना आपकी त्वचा पर नेगेटिव असर डाल रहा है।
एक्ने को बढ़ाते हैं ये 4 फूड आइटम
- रिफाइंड शुगर- रिफाइंड शुगर और मीठे खाद्य पदार्थ शरीर में तेजी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ाते हैं। इससे इंसुलिन का स्तर बढ़ता है, जो त्वचा की तेल ग्रंथियों को ज्यादा एक्टिव करता है। त्वचा पर ज्यादा तेल का प्रोडक्शन होने से चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं। इससे एक्ने की परेशानी होना आम बात है। एक्ने से बचने के लिए खाने में मिठाइयां, सॉफ्ट ड्रिंक्स, केक, पेस्ट्री
पैकेज्ड जूस जैसी चीजों से दूरी बनाएं।
- हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड- ऐसे खाद्य पदार्थ जो शरीर में जल्दी पचकर शुगर में बदल जाते हैं, उन्हें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड कहा जाता है। जैसे की व्हाइट ब्रेड, सफेद चावल और आलू के चिप्स खाने से शरीर का इंसुलिन लेवल बढ़ने लगता है। इससे एक्ने ट्रिगर होते हैं।
- जंक फूड से दूरी बनाएं- जंक फूड में अधिक मात्रा में तेल, नमक और प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट होते हैं। जंक फूड न सिर्फ शरीर के लिए हानिकारक होते हैं, बल्कि त्वचा को भी डैमेज करने लगते हैं। जंक फूड खाने से शरीर में सूजन (inflammation) बढ़ सकती है, जिससे मुंहासे ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। विभिन्न प्रकार की रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज और पैकेट वाले स्नैक्स खाने से एक्ने की समस्या ज्यादा होती है।
- सोया प्रोडक्ट्स- सोया प्रोडक्ट्स हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन स्किन को डैमेज कर सकते हैं। सोया में फाइटोएस्ट्रोजेन (phytoestrogens) पाए जाते हैं, जो शरीर के हार्मोन संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ लोगों में यह त्वचा में ऑयली ज्यादा बना सकती है। इससे एक्ने की परेशानी बढ़ सकती है।
एक्ने को कंट्रोल करने में मददगार हैं ये 4 फूड
- एवोकाडो- त्वचा पर एक्ने की परेशानी न हो इसके लिए एवोकाडो खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। यह त्वचा की सूजन को कम करता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है। रोजाना एवोकाडो खाने से त्वचा में ग्लो आता है और इससे एक्ने की परेशानी धीरे- धीरे कम होने लगती है।
- चुकंदर- चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। चुकंदर का जूस या चुकंदर का सलाद खाने त्वचा को पोषण मिलता है। रोजाना 1 से 2 चुकंदर खाने से एक्ने कम होते हैं।
- बेरीज- ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी जैसी डार्क बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स हैं। बेरीज सूजन को कम करती हैं और त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाती हैं, जिससे एक्ने में सुधार हो सकता है।
- ब्रोकली- ब्रोकली में विटामिन A, B, C, E और K के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण मिनरल्स होते हैं। यह त्वचा को पोषण देती है और एक्ने से लड़ने में मदद करती है।
एक्ने और खानपान के बीच सीधा संबंध हर व्यक्ति में समान नहीं होता, लेकिन यह निश्चित है कि कुछ खाद्य पदार्थ एक्ने को बढ़ा सकते हैं। सही डाइट अपनाकर और अपनी त्वचा के अनुसार खाने को अपनाकर आप एक्ने की परेशानी से होती है तो घरेलू उपायों को अपनाने की बजाय डॉक्टर की सलाह लें।