Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Breakfast In Diabetes: नाश्ते में इन चीजों का सेवन कंट्रोल करेगा ब्लड शुगर, पढ़ें क्या खाएं और क्या नहीं

डायबिटीज में जरूरी है कि आप ऐसे फूड्स का सेवन करें, जो आपके ब्लड शुगर को न बढ़ाएं। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं तो आपके लिए नाश्ता हेल्दी होना बहुत ही जरूरी है। नाश्ता ही आपके शुगर लेवल को बढ़ाने और स्थिर रखने में मदद करता है।

Breakfast In Diabetes: नाश्ते में इन चीजों का सेवन कंट्रोल करेगा ब्लड शुगर, पढ़ें क्या खाएं और क्या नहीं
Breakfast In Diabetes: नाश्ते में इन चीजों का सेवन कंट्रोल करेगा ब्लड शुगर, पढ़ें क्या खाएं और क्या नहीं

Written by Jitendra Gupta |Published : January 26, 2021 9:01 AM IST

दुनियाभर में करीब 42.5 करोड़ लोग डायबिटीज जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हैं और विश्व के शीर्ष स्वास्थ्य संगठनों का दावा है कि 2045 तक यह संख्या बढ़कर 62.9 करोड़ हो सकती है। इस बात पर गौर करना बहुत ही जरूरी है कि अगर आप समय पर डायबिटीज (breakfast in diabetes) का इलाज नहीं कराते हैं तो ये आपकी किडनी, मस्तिष्क और हृदय से संबंधित गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं ये आपके शरीर के जरूरी अंगों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। डायबिटीज में जरूरी है कि आप ऐसे फूड्स का सेवन करें, जो आपके ब्लड शुगर को न बढ़ाएं। इसलिए पूरे दिन ऐसी चीजों का सेवन करना बहुत ही जरूरी होता है जो हेल्दी हो और आपको लंबे समय तक फुल रखें। इसमें ही शामिल है हमारे सुबह का नाश्ता, जो कि दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं (breakfast in diabetes) तो आपके लिए नाश्ता हेल्दी होना बहुत ही जरूरी है। नाश्ता ही आपके शुगर लेवल को बढ़ाने और स्थिर रखने में मदद करता है। अगर आप भी डायबिटीज रोगी हैं और सुबह नाश्ते के विकल्प के बारे में सोच रहे हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रबंधित करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये विकल्प।

हाई फाइबर और कम शुगर वाला सीरियल (breakfast in diabetes)

मौजूदा वक्त में सीरियल नाश्ते के रूप में पसंद किया जाना वाला सबसे हेल्दी और मजेदार विकल्पों में से एक है। लेकिन डायबिटीज रोगियों को अपने ब्लड शुगर लेवल (breakfast in diabetes)को कंट्रोल रखने के लिए हमेशा अपनी डाइट में हाई फाइबर, कम शुगर वाला सीरियल ही शामिल करना चाहिए।

दलिया

आम तौर पर दलिया प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है और इसे नाश्ते के रूप में एक उत्कृष्ट विकल्प भी बताया जाता है। बड़े से लेकर बच्चे भी दलिया खाना पसंद करते हैं। आप इसे मीठा या फिर नमकीन किसी भी रूप में तैयार कर सकते हैं। अगर आप डायबिटीज रोगी (breakfast in diabetes)हैं तो आपको दलिया में सब्जियों के साथ नमकीन विकल्प चुनना चाहिए।

Also Read

More News

होल ग्रेन ब्रेड (breakfast in diabetes)

होल ग्रेन ब्रेड में भले ही कार्ब्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है लेकिन यह रिफाइन्ड और शुगर से भरी नहीं होती है। होल ग्रेन ब्रेड में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए जरूरी होता है।

एवोकाडो

एवोकाडो हेल्दी फैट से भरा होता है और आप इसे होल ग्रेन ब्रेड के साथ एक हेल्दी व पौष्टिक नाश्ते के रूप में आसानी से अपनी डाइट (breakfast in diabetes) में शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे अन्य ताजे फलों, अंडे और ओट्स के साथ भी खा सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नाश्ते में क्या न लें डायबिटीज रोगी (breakfast in diabetes)

डायबिटीज रोगियों (breakfast in diabetes) को अपने नाश्ते का विकल्प चुनते वक्त हमेशा इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वे शुगर और सिंपल कार्ब्स जैसे खाद्य पदार्थों को न चुनें। उन्हें अपनी डाइट से शुगर युक्त चाय / कॉफी, पैकेट बंद जूस, फ्रूट जूस, शुगर वाले सीरियल, पेनकेक्स, चॉकलेट, हेजलनट, जैम, पेस्ट्री, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड शुगर जैसे फूड्स को बाहर कर देना चाहिए।

About the Author

... Read More