Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Weight Loss Karne ke Liye Best Soup: क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं, जो वजन तो काम करना चाहते हैं, लेकिन भूखे नहीं रह सकते? और क्या आप बिना भारी डाइट के वजन घटाना चाहते हैं? तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है आपने कुछ बहुत बड़ा नहीं मांग लिया है। आहार विशेषज्ञ एक खास टमाटर सूप के बारे में बताते हैं जो कि आपकी वेट लॉस जर्नी में गेम-चेंजर साबित हो सकता है। दरअसल टमाटर में कैलोरी कम, फाइबर ज्यादा और एंटीऑक्सीडेंट तो भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सभी तत्व मिलकर शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज कर देते हैं। हालांकि एक शर्त यह भी है कि इसे सही तरीके से तैयार किया जाए। आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि यह सूप स्वादिष्ट है और आपके मेटाबॉलिज़्म को एक्टिव करता है। तो आइए आज हम।आपको बताते हैं इस खास सूप को बनाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में।
इस सूट को तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको चार मध्यम आकार के टमाटर लेने होंगे। आप सभी टमाटरों पर ऊपर की ओर हल्का क्रॉस में कट लगा दीजिए। अब एक पैन में 2 कप पानी गर्म करें और उसमें टमाटर डाल दें। साथ में 2 साबुत सूखी लाल मिर्च, 4–5 लहसुन की कलियां और स्वादानुसार नमक भी इसमें मिलाएं। अब आप पैन को ढककर तब तक पकने दें, जब तक टमाटर नरम न हो पद जाए। आप एक नींबू को भी काट ले और बिना उसके छिलके को हल्का-हल्का कद्दूकस कर लें। अब आप सोचेंगे हम आपको ऐसा करने के लिए क्यों कह रहे हैं, दरअसल यही लेमन जेस्ट सूप का खास फ्लेवर बढ़ाएगा।
अभी आपका शुभ तैयार नहीं हुआ, इसलिए अब 1 इंच अदरक लें और उसे छोटे टुकड़ों में काट लें। थोड़ी सी ताजी धनिया पत्ती और उसके डंठल भी काट लें, लेकिन बारीक। अब एक बार आप टमाटर को चेक कीजिए टमाटर अच्छे से गल जाए तो गैस को बंद कर दे और उन्हें ठंडा होने दें। टमाटर के ठंडा होते हैं उसे छील लें। अब आप उसी पैन में बचे पानी में थोड़ा और पानी मिलाएं और उसमें अदरक, धनिया पत्ती, धनिया के डंठल और कद्दूकस किया हुआ नींबू का छिलका डालकर कुछ मिनट के लिए उबालें।
नेक्स्ट स्टेप में आप छिले हुए टमाटर, उबले हुए लहसुन और लाल मिर्च को मिक्सर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें। अरे यार पूरी को आप पैन में उबल रहे पानी में डाल दें। अब आप इसे 5 से 7 मिनट तक हल्की आज पर पकने रहे। अगर आप थोड़ा प्रोटीन प्राप्त करना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा लो फैट पनीर या फिर उबला हुआ चिकन भी मिल सकते हैं, जो की स्वादिष्ट लगी है और आपको पोषण भी देगा।
यह सो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है,मगर इसे पीने का भी एक तय समय है। इस सूप के साथ डिनर शाम 7 बजे से पहले करें। रोज 7-8 घंटे की नींद लें और दिनभर 3-4 लीटर पानी पिएं। सबसे जरूरी बाहर का जंक फूड और मीठी चीजें पूरी तरह से खाना बंद कर दें। साथ ही अपने लाइफस्टाइल में रोज 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक जोड़ लें। अगर आप ऐसा कर लेते हैं और सही रूटीन अपनाते है तो एक महीने में 8–10 किलो तक वजन कम करना संभव हो सकता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।