सुस्ती और थकान से रहते हैं परेशान-डाइट की ये 5 चीजें देती हैं तुरंत समाधान

क्या आप जानते हैं कुछ हेल्दी खाने-पीने वाली चीजें आपको तुरंत राहत देती हैं। हम यहां कुछ ऐसी ही हेल्दी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपको तुरंत एनर्जी देने के साथ पर्याप्त पोषण भी देती हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 23, 2019 5:19 PM IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान का लगना और सुस्ती आ जाना दोनों ही बातें बहुत सामान्य हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ हेल्दी खाने-पीने वाली चीजें आपको तुरंत राहत देती हैं। हम यहां कुछ ऐसी ही हेल्दी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपको तुरंत एनर्जी देने के साथ पर्याप्त पोषण भी देती हैं।

दही

तुरंत एनर्जी की जरूरत अगर आपको महसुस हो रही है तो आपको दही खाना चाहिए। दही में प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। दही का सेवन करते समय एक बात का जरूर ध्यान दें की उसमें मलाई न हो।

सर्दी के मौसम में एक चम्मच शहद के 11 मैजिक।

ग्रीन टी

अगर आप थकान और तनाव से हमेशा परेशान रहते हैं तो आपको ग्रीन टी पीने की आदत डालनी चाहिए। ग्रीन टी शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करती है।

सौंफ

सौंफ का सामान्यतया उपयोग माउथ फ्रेशनर के तौर पर उपयोग होता है। लेकिन सौंफ के उपयोग से आप अपने शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ-साथ थकान को भी कम कर सकते हैं। सौंफ में कैल्शियम, सोडियम और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स क्यों चाहते हैं मोबाइल के फ्रंट कैमरे पर लगा दिया जाय बैन।

चॉकलेट

यह तो आप जानते ही होंगे कि चॉकलेट खाने से मूड ठीक हो जाता है। इसमें मौजूद कोको आपके शरीर की मसल्स को रिलेक्स करता है, इस कारण चॉकलेट खाने के बाद आप तरोताजा फील करने लगते हैं।

दलिया

दलिया में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, ग्लाइकोजन के रूप में आपके शरीर में जमा हो जाता हैं। यह जमा ग्लाइकोजन धीरे-धीरे आपको पूरे दिन ऊर्जा देता रहता है।

पानी और जूस 

कई बार शरीर में पानी की कमी होने से भी सुस्ती आने लगती है। ऐसे में आप ध्यान दें कि दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी व तरल पदार्थ जैसे जूस आदि पीते रहें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.