Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Winter Superfoods For Kids: ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी या वायरल बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। चूंकि बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, इसलिए वे बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इसलिए इस मौसम में बच्चों की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। अक्सर कई माता-पिता बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उन्हें तरह-तरह के टॉनिक और पाउडर देते हैं। लेकिन इनका ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में, सर्दियों में बच्चों की डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकें। आज इस लेख में हम आपको ऐसे 5 सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो सर्दियों में बच्चों को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।
गुड़ बच्चों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-बी12, विटामिन-बी6, प्रोटीन, फोलेट, कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुण इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। गुड़ को अदरक या सोंठ के साथ खाने से खांसी-जुकाम में काफी आराम मिलता है। आप दूध में चीनी की जगह गुड़ डालकर बच्चों को दे सकते हैं। इसके अलावा, आप बच्चों को खाने के बाद एक टुकड़ा गुड़ दे सकते हैं।
अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा, इसमें विटामिन्स, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। आप बच्चों के लिए सब्जियां और काली मिर्च डालकर ऑमलेट बना सकते हैं। इसके अलावा, आप बच्चे को उबला हुआ अंडा भी दे सकते हैं।
सर्दियों में बच्चों की डाइट में खट्टे फल जरूर शामिल करें। संतरा, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो बच्चों के इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेंगे। इससे बच्चों को स्वाद भी मिलेगा और बीमारियों से बचाव भी होगा। इसके अलावा, आप बच्चों को अनार, सेब और कीवी जैसे फल खाने को भी जरूर दें।
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए घी बहुत फायदेमंद होता है। घी में डीएचए, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-फंगल,और एंटी-बैक्टिरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं। बच्चों को घी खिलाने से उनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा, यह आंखों, हड्डियों और डाइजेशन के लिए भी अच्छा होता है। घी खाने से बच्चों को एनर्जी मिलती है।
ड्राई फ्रूट्स में विटामिन्स, फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। सर्दियों में बच्चों को बादाम, काजू, अखरोट और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स खिलाएं। आप चाहें तो ड्राई फ्रूट्स को दूध में उबालकर भी बच्चों को दे सकते हैं। इसके अलावा, आप हलवा या खीर में भी ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।