... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 23, 2020 1:10 PM IST
सुबह दौड़ने के बाद क्या खाना चाहिए ? ©Shutterstock.
स्वस्थ और फिट रहने के लिए दौड़ना सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज होती है। रोजाना सुबह दौड़ने से आपके हृदय के स्वास्थ्य में सुधार होता है, स्टेमिना बढ़ता है इसके साथ ही एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। जब आप सुबह दौड़ के आते हैं भूख लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है साथ ही मांसपेशियां को पोषक तत्वों की जरुरत होती है। ये भी पढ़ेंः फिटनेस रिसर्चः हमेशा फिट और जवां रहने के लिए ये 3 एक्सरसाइज हैं सबसे बेहतर।
जब आप दौड़ते हैं उस दौरान आप ग्लूकोज और प्रोटीन का सेवन नहीं करते हैं तो मांसपेशियों में चोट लगने और कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है। इस समस्या से बचने के लिए सुबह दौड़ के बाद कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन जरुरी होता है। तो आइए आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं जिनका सुबह दौड़ने के बाद सेवन करना चाहिए। ये भी पढ़ेंः रनिंग करने वालों का कैसा हो खान-पान ?
चॉकलेट मिल्क का सेवन दौड़ के बाद मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद करता है। चॉकलेट मिल्क में आपको चॉकलेट पाउडर , दालचीनी पाउडर और बादाम का पाउडर मिलाना होता है।
दौड़ के बाद उबले अंडे, अनार और एवोकाडो का सेवन फायदेमंद होता है। इनमें कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाकर ऊर्जा प्रदान करने में मदद करते हैं।
तरबूज में 90 प्रतिशत तक पानी होता है। दौड़ के बाद पसीना बह जाने की वजह से आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पानी की कमी को दूर करने के लिए आप दौड़ के बाद तरबूज से बनी सलाद का सेवन करें।
दूध और बादाम दोनों में मौजूद मिनरल और विटामिन आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके लिए 1 कप दूध और कुछ बादाम का सेवन करें।
ओटमील में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ वजन कम करने में भी मदद करते हैं। साथ ही प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होते हैं जिसकी वजह से इनका सुबह दौड़ के बाद सेवन फायदेमंद होता है।