चीनी से भी मीठे इन 3 फलों से डायबिटीज करे कंट्रोल, स्पाइक नहीं होगा ब्लड शुगर

What is the best fruit for high blood sugar : ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ मीठे फलों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन फलों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : October 24, 2024 4:31 PM IST

Best Fruits for Diabetes : क्या आप काफी समय से डायबिटीज से पीड़ित हैं? क्या आपको किसी भी तरह की मीठी चीजों को खाने से डर लगता है? अगर हां, तो परेशान न हों। अगर आपको मीठा पसंद है, तो आप डायबिटीज के मरीज होकर भी अपने डाइट में मीठे फलों को शामिल कर सकते हैं। जी हां, इन मीठे फलों के सेवन से आपके शरीर का शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है। यह आपके ब्लड शुगर को स्पाइक होने से रोकता है। क्योंकि इन फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इस लेख में हम आपको ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिसे आप डायबिटीज में भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज में किन फलों का सेवन करना चाहिए?

डायबिटीज में खाएं ब्लूबेरीज - Blueberries Good for Diabetes Patients

अगर आप डायबिटीज की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में आप ब्लूबेरीज का सेवन कर सकते हैं। स्वाद में मीठा ब्लूबेरी आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित पुरुषों पर एक अध्ययन किया गया, जिसमें आठ सप्ताह तक प्रतिदिन उन्हें एक कप ब्लूबेरी का सेवन कराया गया। इससे उनके शरीर में हीमोग्लोबिन A1C और ट्राइग्लिसराइड्स में सुधार देखा गया। ऐसे में अगर आपको भी डायबिटीज की शिकायत है, तो आप अपने आहार में ब्लूबेरीज को शामिल कर सकते हैं।

ब्लड शुगर बढ़ने पर न खाएं खजूर - Dates for High Blood Sugar

डायबिटीज की परेशानी होने पर खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर का कई लोग मीठे के विकल्प के रूप में करते हैं। क्योंकि इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है और अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह आपके मीठा खाने की इच्छा को भी कम कर सकता है। बता दें कि एक खजूर में लगभग 1.5 ग्राम फाइबर होता है, जो आपके शरीर में शुगर लेवल को कम कर सकता है।

डायबिटीज में खाएं संतरा - Orange good For High Blood Sugar

संतरे स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कमकर सकता है।  दरअसल, संतरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) लगभग 43 के आसपास रहता है, जो अचानक से रक्त शर्करा के स्तर को तेजी से नहीं बढ़ाते हैं। वहीं, संतरे में फाइबर होता है, जो कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर देता है। यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखने में प्रभावी साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, संतरे मं विटामिन सी होता है, जो टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में ग्लाइसेमिक कंट्रोल और ब्लड प्रेशर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

Also Read : डायबिटीज मरीज रोजाना खाएं ये 5 तरह की रोटियां, धड़ाम से High Blood Sugar आ जाएगा नीचे