सर्दियों में नींबू पानी पीने से क्या होता है? जानें फायदे-नुकसान

Lemon Water: नींबू पानी में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। आप सर्दियों में भी नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से कई रोगों से बचाव भी होता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : November 6, 2025 7:43 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Lemon Water for Winters: नींबू पानी में विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है। इसके अलावा, नींबू पानी में मिनरल्स भी पाए जाते हैं। यानी नींबू पानी सेहत के लिहाज से काफी लाभकारी होता है। अधिकतर लोग गर्मियों में नींबू पानी पीते हैं, क्योंकि इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी शांत होती है। ऐसे में लोगों को लगता है कि सर्दियों में नींबू पानी नहीं पीना चाहिए। लेकिन, आपको बता दें कि सर्दियों में भी नींबू पानी पिया जा सकता है। नींबू पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सर्दियों में नींबू पानी पीने से कई मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में नींबू पानी पीने के नुकसान क्या हैं?

सर्दियों में नींबू पानी पीने से क्या होता है?

वैसे तो ज्यादातर लोग गर्मियों में नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। हालांकि, सर्दियों में भी नींबू पानी पिया जा सकता है। सर्दियों में गुनगुने नींबू पानी पी सकते हैं। इसे पीने से शरीर में जमा सारी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। इस पानी को पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। साथ ही, त्वचा भी हेल्दी बनती है। लेकिन, नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से बचें। इससे आपको कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं।

सर्दियों में नींबू पानी पीने के फायदे

नींबू पानी विटामिन्स और मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स है। इसलिए सर्दियों में नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है। जानें, नींबू पानी के फायदे-

  • सर्दियों में नींबू पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे शरीर में जमे सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
  • सर्दियों में पाचन-तंत्र गड़बड़ा जाता है। ऐसे में नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है। नींबू पानी पीने से पाचन-तंत्र में सुधार होता है और कई समस्याएं दूर होती हैं।
  • नींबू पानी पीने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है। नींबू पानी त्वचा की चमक को बढ़ाने में मदद करता है।
  • यह वेट लॉस में भी असरदार होता है। नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और वेट लॉस में मददकरता है।

सर्दियों में नींबू पानी पीने के नुकसान

वैसे तो नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, सर्दियों में ज्यादा नींबू पानी पीने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

  • सर्दियों में नींबू पानी पीने से दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।
  • नींबू पानी पीने से एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • सर्दियों में ज्यादा नींबू पानी पीने से सर्दी-जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Highlights:

  • सर्दियों में गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीना फायदेमंद होता है।
  • सर्दियों में ठंडा नींबू पानी पीने से परहेज करना चाहिए।
  • नींबू पानी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर कई रोगों से बचाता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source