
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 1, 2024 4:32 PM IST
Medically Verified By:
Turai Khane ke fayde : तोरई का नाम सुनते ही बच्चे से लेकर बड़े अपना नाक सिकोड़ लेते हैं। यह हरी सब्जी कई तरह के पोषक तत्वों का भंडार होता है, जिसके सेवन से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। नियमित रूप से अगर आप तोरई का सेवन करते हैं, तो यह वजन घटाने से लेकर आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है। आइए जानते हैं नोएडा की डायटीशियन कामिनी सिंहा से जानते हैं गर्मियों में आने वाली इस हेल्दी सब्जी को खाने के क्या फायदे हैं?
तोरई में बीटा कैरोटीन की अधिकता होती है। यह विटामिन ए से भी भरपूर होता है। इसके सेवन से आप आंखों की रोशनी में सुधार कर सकते हैं। इसकी मदद से धुंधलापन, आंखों में होने वाले दर्द इत्यादि को कम किया जा सकता है।
तोरई के सेवन से आपके शरीर को भरपूर रूप से आयरन प्राप्त बो सकता है। आयरन विटामिन बी6 का काफी अच्छा सोर्स है। अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो खून की कमी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके साथ-साथ यह शरीर में होने वाली कमजोर, थकान इत्यादि को भी कम कर सकता है।
तोरई में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है। साथ ही यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट की भी अच्छी मात्रा होती है। अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके पेट में वसा के अतिरिक्त संचय को रोकता है। इसके अलावा, तोरई में मौजूद इंसुलिन जैसे पेप्टाइड्स और एल्कलॉइड्स ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मददगार होता है। अगर आप वजन कम करने के साथ-साथ शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं, तो तोरई का सेवन कर सकते हैं।
कब्ज की दिक्कतों को दूर करने के लिए तोरई का सेवन किया जा सकता है। तोरई में मौजूद गुण कब्ज से राहत दिला सकता है। इसमें प्राकृतिक रूप से फाइबर होते हैं, जो मल त्याग को आसान कर सकता है। इसका सेवन आप शहद के साथ कर सकते हैं। इससे मल त्याग में मदद मिलती है।
तोरई का सेवन करने से शरीर की विषाक्तता को कम किया जा सकता है। इसमें ब्लड को शुद्ध करने की क्षमता होती है। इसलिए यह लिवर के स्वास्थ्य और पित्त कार्य को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पित्त यकृत का एक तरल स्राव है, जो लिपिड या वसा को तोड़ने में मदद करता है। यह पीलिया के खतरों को भी कम कर सकता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.