
Also Read
Benefits of Shilajit With Milk: रात के समय दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन पुरुषों को दूध के साथ रोजाना थोड़ा शिलाजीत लेने की सलाह भी दी जाती है, क्योंकि ऐसा करने से दूध के लाभ कई गुना बढ़ सकते हैं। इसे सर्दियों के लिए एक पारंपरिक और प्रभावी घरेलू उपाय माना गया है। बात करें शिलाजीत कि तो ये हिमालय की चट्टानों से प्राप्त एक प्राकृतिक रेजीन है, जिसमें अनेक खनिज, फुलविक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसे गर्म दूध के साथ लेने से इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। तो आइए जानते है आपको इस से क्या लाभ मिल सकते हैं और सर्दियों में कैसे यह एक दवाई के रूप में काम करेगा।
सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर का तापमान अक्सर कम रहता है, जिससे ठंड ज्यादा महसूस होती है। शिलाजीत को प्राकृतिक रूप से गर्म तासीर वाला है। ऐसे में जब आप इसे गर्म दूध में मिलाकर पीते है तो शरीर के अंदर गर्माहट पैदा होती है और थकान भी दूर होती है। यह ऊर्जा स्तर बढ़ाकर शरीर को ठंड के मौसम में सक्रिय बनाए रखने रखती है।
सर्दियों में ज्यादातर लोग सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण से परेशान रहते हैं। ऐसे में शिलाजीत में मौजूद फुलविक एसिड और कई महत्वपूर्ण खनिज इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और नियमित रूप से रात में दूध के साथ शिलाजीत लेने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे संक्रमणों से लड़ने की क्षमता बेहतर होती है।
ठंड के मौसम में जोड़ों में जकड़न और दर्द अक्सर बढ़ जाता है। शिलाजीत में कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देते हैं। दूध के साथ इसे लेने से कैल्शियम का अवशोषण भी बेहतर होता है और जोड़ों की समस्या और थकान में राहत मिलती है।
सर्दियों में कई लोगों अधिक खाना खाया जाता है और शारीरिक गतिविधियां कम होती है ऐसे में भारीपन या बेचैनी के कारण नींद लेने में परेशानी होती है। ऐसे में गर्म दूध में शिलाजीत मिलाकर पीने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है। यह शरीर को रिलैक्स करता है, जिससे अगला दिन ऊर्जावान महसूस होता है।
शिलाजीत को प्राकृतिक रूप से टेस्टोस्टेरोन स्तर को बढ़ाता है और पुरुषों में कमजोरी, थकान और स्टैमिना की कमी को दूर करने में सहायता करता है। वहीं दूध के साथ लेने से इसका प्रभाव शरीर में ठीक तरह से फैलता है, जिससे पुरुषों को मानसिक व शारीरिक रूप से इससे कई फायदे मिलते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।