
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 13, 2023 12:47 PM IST
Diabetes control diet: मौसम कैसा भी हो तेज गर्मी हो या फिर सर्दी कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनका हर मौसम में बराबर ध्यान रखना पड़ता है। ऐसी ही बीमारियों में डायबिटीज भी है, जो कि एक क्रोनिक बीमारी है और अगर इसे कंट्रोल न रखा जाए तो यह हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है। लेकिन यह भी सच है कि डायबिटीज को कंट्रोल करने के तरीके हमारे पास गर्मियों में ज्यादा होते हैं। इन्हीं ही आसान तरीकों में से एक है गर्मियों में मिलने वाले फल। आज हम आपको गर्मियों में मिलने वाले ऐसे ही सस्ते और मीठे फल के बारे में बताने वाले हैं, जिसका सही मात्रा में सेवन किया जाए तो यह आपके ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। इतना ही नहीं इस फल का सेवन ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के साथ-साथ अन्य भी कई फायदे प्रदान करता है, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल रखने वाले गर्मियों के इस खास फल के बारे में -
बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि तरबूज डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह फल मीठा होने के कारण ज्यादातर डायबिटीज के मरीज इसे खाने से कतराते हैं। लेकिन यह डायबिटीज के मरीजों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी काफी कम है। तरबूज में काफी मात्रा में वाटर सोलेबल फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए तरबूज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना गया है, क्योंकि यह न सिर्फ ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है इसका सेवन करने से डायबिटीज से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होने लगती हैं, जिनमें निम्न शामिल है -
डायबिटीज के मरीजों के लिए तरबूज का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है, लेकिन यह सिर्फ तब तक ही फायदेमंद हैं जब तक आप इसे सही मात्रा में ले रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तरबूज में नेचुरल शुगर पाया जाता है और ज्यादा सेवन ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के एक बार में 150 से 200 ग्राम तक ही तरबूज का सेवन करना चाहिए। हालांकि, दिन में अलग-अलग टाइम पर दो से तीन बार भी इसका सेवन किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है और अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए तो यह गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है। इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहना जरूरी है और साथ ही साथ दवाओं या डाइट में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी है।