दवाओं के भरोसे नहीं जीना पड़ेगा! रातभर भिगी मेथी का पानी इस समय पीएं और जानें फायदे

Methi ka Pani Peene ke Fayde: दवाओं के भरोसे सिर्फ आप बीमारियों को कंट्रोल कर सकते हैं और उनसे छुटकारा पा सकते हैं, लेकिन स्वस्थ रहने के लिए आपको मेथी दाना जैसी खास चीजों का सही तरीके से सेवन करना शुरू करना होगा।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 5, 2025 5:24 PM IST

Subah Methi ka Pani Kaise Piye: भारतीय मसालों के अपने आप में ही दवा माना जाता है, क्योंकि उनमें एक नहीं कई गुण होते हैं जो आपको हेल्दी रखने में काफी मदद तो करते हैं। मेथी दाना भी ऐसे ही भारतीय मसालों में से एक है, जो प्राचीन समय से ही कई बीमारियों का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। खासकर यह सर्दियों में बेहद लाभकारी सिद्ध होता है। हालांकि, आप यह बात नहीं जानते होंगे कि आयुर्वेद में मेथी को कई बीमारियों की प्राकृतिक दवा के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। खासकर मेथी का पानी, जिसे सुबह खाली पेट पिया जाए तो आप स्वस्थ रहते हैं, क्योंकि यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। अध्ययन बताते हैं कि यदि आप इसे लगातार 15 दिनों तक पीते हैं, तो यह शरीर में कई सकारात्मक बदलाव लाते हैं और आपको स्वस्थ बनाते हैं। तो आइए जानते हैं लाभों के बारे में

ऐसे तैयार करें पानी?

सबसे पहले आप एक गिलास गुनगुना पानी लें उसमें 1 चम्मच मेथी दाने डालें और रात भर भिगोने के लिए छोड़ दें। सुबह आप इस पानी को छान लें और खाली पेट पिएं। आप चाहें तो दानों को चबाकर भी खा सकते हैं, कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन पेट दर्द हो तो केवल पानी पीएं दाने न चबाएं। मेथी दाने का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, इसलिए अगर आप दाने चबा न पाएं तो उसका पानी पीना भी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

वजन घटाने में मदद करेगा

रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आपको फाइबर प्राप्त हो जाता है, जो पेट लंबे समय तक भरा रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और आपकी कैलोरी कंट्रोल करने का रास्ता साफ हो जाता है। आपको बता दें कि लगातार 15 दिन मेथी का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म फास्ट हो जाता है और फैट बर्निंग प्रक्रिया में मदद मिलती है।

पाचन क्रिया सुधारेगा

मेथी का पानी आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। यह गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है। ऐसे में अगर आपको यह परेशानियां ज्यादा परेशान करती हैं तो इसका सेवन आज से ही करना शुरू कर दीजिए। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की साफ कर पाचन क्रिया को संतुलित रखता है। पाचन से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए मेथी का पानी पीना फायदेमंद रहता है।

ब्लड शुगर सुधार

मेथी में एमिनो एसिड और फाइबर पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। वहीं कार्बोहाइड्रेट्स के अवशोषण को धीमा कर देते हैं, जिससे शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता। लेकिन अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करना डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

कोलेस्ट्रॉल ठीक रहेगा

मेथी का पानी जब आफ रोजाना पीती हैं तो बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इससे दिल की सेहत को बेहतर रहने में मदद मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। ऐसे में आप रोजाना इसका सेवन कर दिल से जुड़ी कई समस्याओं के खतरे को टाल करती हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source