सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, डायबिटीज की समस्या होगी दूर

Soaked Chana On Empty Stomach Benefits: सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं (Khali Pet Chane khane ke Fayde)।

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, डायबिटीज की समस्या होगी दूर
VerifiedVERIFIED By: Dt. Pranjal kumat

Written by Ashu Kumar Das |Published : November 30, 2025 4:01 PM IST

Benefits Of Soaked Chana On Empty Stomach: चना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अक्सर आपने घर के बड़े बुजुर्गों और डॉक्टर से भीगे हुए चने का सेवन करने के बारे में खूब सुना होगा। रात भर भीगे हुए चने का सुबह खाली पेट सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। खाली पेट चने का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियां दूर होती है और आपका शरीर निरोग बनता है। इस लेख मे जयपुर की महात्मा गाँधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत से जाने- सुबह खाली पेट चने खाने फायदे के बारे मे।

1. पाचन तंत्र दुरुस्त होता है

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। डाइटिशियन के अनुसार, चना में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Also Read

More News

2. डायबिटीज मे फायदेमद

सुबह खाली पेट भीगे चने का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, भीगे हुए चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

3. वजन घटाने में मददगार

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसके सेवन से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

4. शरीर को एनर्जी

जिन लोगों को थोड़े से काम के बाद ही थकान होने लगती है, उन्हें सुबह खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। ऐसे में, अगर आप भी जल्दी थक जाते हैं, तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन करना चाहिए।

5. बोनस को मजबूत बनाता है

सुबह खाली पेट भीगे चने का सेवन करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों और मांपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।