सर्दी में कितने बादाम भिगोकर खाने से मिलेगी शरीर को गर्मी! जानें बॉडी को मिलने वाले अनूठे फायदे

Benefits of soaked almonds: कितने बादाम भिगोकर खाने हैं और दिन में किस वक्त खाने हैं ये भी ज्यादातर लोगों को नहीं पता है तो हम आपकी इस परेशानी को दूर करने जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 10, 2023 12:54 PM IST

Benefits of soaked almonds: नट्स अपने आप में ही ढेर सारे न्यूट्रिएंट्स से भरे होते हैं और इनका सेवन हमारे लिए खूब फायदेमंद माना जाता है लेकिन कौन सा नट्स सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है इस बात का जानकारी लोगों को नहीं होती। जब हमें नट्स के बारे में कुछ कहा जाता है तो हमारे दिमाग में बादाम का ख्याल ही आता है। बादाम एक हेल्दी नट है, जो कि विटामिन ई, आहार फाइबर, ओमेगा 3-फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर होते हैं और इन्हें भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन कितने बादाम भिगोकर खाने हैं और दिन में किस वक्त खाने हैं ये भी ज्यादातर लोगों को नहीं पता है तो हम आपकी इस परेशानी को दूर करने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कितने बादाम भिगोकर और किस वक्त खाने से आपको सबसे ज्यादा फायदा मिलता है।

भीगे बादाम खाने के फायदे (Benefits of soaked almonds)

1-वजन घटाने में फायदेमंद (Help with weight loss)

बादाम का सेवन आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को हेल्दी रखने के साथ-साथ आपकी कमर पर चढ़ी चर्बी को भी कम कर सकते हैं। बादाम में मौजूद फाइबर आपको लंबे वक्त तक फुल रखने में मदद करता है, जिसकी वजह से आप अनहेल्दी क्रेविंग से भी बचते हैं।

2-कोलेस्ट्रॉल करे कम (Lower cholesterol levels)

बादाम में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके दिल और नसों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये आपकी नसों में मौजूद कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है साथ ही आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। आप बादाम की मदद से अपने दिल की सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं।

3-दिमाग के लिए अच्छा (Boost Brain function)

बादाम में मौजूद फैटी एसिड, फाइबर, विटामिन ई और विटामिन ए ऐसे पोषक तत्व हैं, जो आपके दिमाग की सेहत को दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं। बादाम की मदद से आपको अपने दिमागी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।

4-स्किन के लिए रामबाण (Good for your skin)

बादाम में पाया जाने वाला विटामिन ई आपकी स्किन और बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये विटामिन आपकी स्किन और बालों को नरिश करने में मदद करता है। इसलिए अगर आपके बाल कमजोर हैंया फिर स्किन ड्राई रहती है तो आपको बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए।

5-कितने बादाम खाएं (How many almond is good for health)

एक दिन में 6-8 बादाम भिगोकर और छिलका उतारकर खाने से इसके स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। नट्स का सेवन सुबह जल्दी या स्नैक्स के रूप में करना बेहतर होता है। सुबह में सभी पोषक तत्व ठीक से अवशोषित हो जाते हैं, और नाश्ते में बादाम का सेवन करने से आपका पेट भरा-भरा रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source