1 महीना पिएंगे केसर का पानी तो होंगे सेहत को कई फायदे, महिलाओं की कई समस्याओं को करे दूर
1 महीना पिएंगे केसर का पानी तो आपकी सेहत को कई तरह से लाभ हो सकता है। खासकर, महिलाओं की कई छोटी-मोटी शारीरिक समस्याओं को दूर करता है केसर...
Benefits of Saffron Water: केसर का पानी पीने से होने वाले जबरदस्त फायदे
Written by Anshumala|Updated : January 10, 2022 7:25 PM IST
Benefits of Saffron Water in Hindi: केसर (Saffron) का इस्तेमाल ज्यादातर मीठे, दूध से बनी चीजों, बिरयानी आदि में किया जाता है। यह खाने का स्वाद, रंग दोनों ही बढ़ा देता है। हालांकि, यह काफी महंगा मसाला है, पर इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इस वजह से यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी माने गए हैं। केसर (Kesar) छोटे-छोटे लच्छों में होता है। इसमें मौजूद औषधीय गुणों की बात करें तो यह एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही कुछ पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, फाइबर, विटामिन ए, सी आदि होते हैं। केसर के साथ ही यदि आप केसर वाला पानी पिएंगे, तो सेहत को कई लाभ होंगे। जानें यहां केसर और केसर वाला पानी पीने के फायदे क्या-क्या (Benefits of Saffron Water in Hindi) हैं....
Add The HealthSite as a Preferred Source
केसर के फायदे इस प्रकार होते हैं (Kesar ke fayde)
कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाता है केसर।
यदि आपको नींद नहीं आती है, तो केसर को अपने भोजन में शामिल करें।
दिमाग की सेहत को दुरुस्त रखता है। एक शोध के अनुसार, अल्जाइमर के मरीजों के लिए केसर लाभदायक होता है।
डिप्रेशन, एंग्जायटी, स्ट्रेस को कम कर सकता है केसर।
पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है केसर। इसमें मौजूद यूपेप्टिक तत्व पाचन शक्ति को मजबूत करता है।
पेट में बनने वाले गैस की समस्या को कम करता है।
आंखों की दृष्टि को बढ़ाता है। मोतियाबिंद से बचाता है।
हड्डियों को मजबूती देता है। अर्थराइटिस के दर्द को कम करता है।
प्रेग्नेंसी में केसर के सेवन से नॉर्मल डिलीवरी होने की संभावना अधिक रहती है।
केसर का पानी पीने के सेहत लाभ (Kesar ka pani peene ke labh)
यदि महिलाएं केसर के चार-पांच रेशे को पानी में डालकर पिएं, तो पीरियड्स की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। पेट में ऐंठन, दर्द, अनियमित मासिक धर्म से छुटकारा मिल जाएगा।
केसर को गुनगुने पानी में भिगोकर छोड़ दें। इस पानी को सुबह पिएं, कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। इससे सूजन कम होता है।
चेहरे पर चमक आती है। बालों भी हेल्दी होते हैं। बालों को झड़ना कम होता है। केसर का पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है। मुंहासे कम होते हैं।
मानसिक सेहत अच्छी बनी रहती है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। हेल्थसाइट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन उपायों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।)
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.