बिना पकाए सिर्फ धोकर खाएं ये 5 कच्ची सब्जियां, अपने आप कंट्रोल होने लगेगा डायबिटीज

Raw vegetables for diabetes: कुछ प्रकार की कच्ची सब्जियां डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई हैं। यदि आपके घर में डायबिटीज का कोई मरीज है, तो उन्हें ये कच्ची सब्जियां जरूर खानी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 23, 2023 4:45 PM IST

Salad vegetables to control blood sugar: डायबिटीज कंट्रोल करने के कई अलग-अलग तरीके व दवाएं मौजूद हैं, लेकिन ये दवाएं और तरीके सिर्फ तब ही काम कर पाते हैं जब आप सही डाइट ले रहे हों और आपका लाइफस्टाइल भी हेल्दी हो। यही कारण है कि कई बार डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल दवाओं से भी नहीं हो पाता है। यदि आप या आपके परिवार में किसी को डायबिटीज है, तो उसकी दवाओं व ट्रीटमेंट पर जितना ध्यान दिया जा रहा है, उतना ही ज्यादा ध्यान मरीज की डाइट पर भी होना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में फलों से भी ज्यादा ध्यान सब्जियों पर देने कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर सब्जियों में फलों की तुलना में कम शुगर पाया जाता है। वहीं कुछ कच्ची सब्जियां ऐसे भी हैं, जिनमें शुगर कम होने के साथ-साथ फाइबर व अन्य पोषक तत्व भी खूब मात्रा में पाए जाते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कच्ची खाई जाने वाली कुछ सब्जियों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

1. ब्रोकली (Broccoli for diabetic patient)

डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्रोकली का सेवन करना काफी फायदेमंद माना गया है, क्योंकि इस सब्जी को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड की श्रेणी में रखा गया है, जो ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद अन्य कई जरूरी पोषक तत्व जैसे फाइबर व अलग-अलग प्रकार के विटामिन इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा डाइट ऑप्शन बनाते हैं। ब्रोकली को अच्छे से धोकर सलाद के रूप में खाया जा सकता है।

2. खीरा (Cucumber for diabetic patient)

डायबिटीज के मरीजों के लिए खीरा बेहद फायदेमंद माना जाता है और यह कच्ची खाई जाने वाली सब्जी सलाद के रूप में काफी लोकप्रिय भी है। खीरे में खूब मात्रा में पानी होने के साथ-साथ अन्य कई बेहद जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। साथ ही इसमें शुगर न होने के कारण डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे बेहद फायदेमंद माना गया है।

3. टमाटर (Tomato for diabetic patient)

डायबिटीज के मरीजों के लिए टमाटर का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें ज्यादा शुगर नहीं होता है। साथ ही नॉन-स्टार्ची वेजिटेबल होने की वजह से डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं। सलाद के रूप में टमाटर का सेवन करना काफी फायदेमंद माना गया है।

4. पालक (Spinach for diabetic patient)

हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने किए डॉक्टर हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं, जो अन्य कई फायदे भी प्रदान करता है। पालक में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी कम होती है, जो हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही शरीर के बढ़ते वजन को कम करने और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में भी पालक काफी फायदेमंद हो सकता है।

5. पत्ता गोभी (Cabbage for diabetic patient)

डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए अपनी डाइट में पत्ता गोभी को भी सलाद के रूप में शामिल करते रहना चाहिए। लो शुगर होने के साथ-साथ पत्ता गोभी में कई जरूरी विटामिन भी होते हैं, जिनमें आमतौर पर विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन के और फोलेट आदि शामिल है। साथ ही खूब मात्रा में फाइबर होने की वजह से यह डायबिटीज के दौरान होने वाली कब्ज को दूर करने में भी मदद कर सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source