एक-एक नस को विटामिनों से भर देंगे इस फल के बीज, बस जान लें खाने का सही तरीका

Benefits of Pumpkin Seeds: कई जरूरी विटामिनों व मिनरल्स से भरपूर कद्दू के बीजों का ठंड के दिनों में अगर सही तरीके से सेवन किया जाए तो इससे काफी फायदे मिल सकते हैं। जिनके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 18, 2025 2:40 PM IST

Health Benefits of Pumpkin Seeds in Hindi: आजकल कई तरह के सीड्स हमारी डाइट का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। बाजार में उपलब्ध ये छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों के पावरहाउस हैं, जिनमें विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और हेल्दी फैट भरपूर होते हैं। ऐसा ही एक सुपर सीड है कद्दू का। कद्दू के बीज आजकल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इनमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं जैसे- प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई आवश्यक विटामिन इन्हें एक प्राकृतिक मल्टीविटामिन का पावर हाउस बनाते हैं। हालांकि दिखने में छोटे-छोटे से ये बीज आपकी ऊर्जा, इम्यूनिटी, हड्डियों की मजबूती और दिल की सेहत तक का ध्यान रखते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना थोड़ी-सी मात्रा में कद्दू के बीज खाते हैं तो इससे शरीर में पोषण की कमी नहीं होती और यह समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। लेकिन अब सवाल है कि इन्हें अपनी डेली डाइट में कैसे शामिल करें? नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं।

स्मूदी या मिल्कशेक में

आप सुबह की स्मूदी या मिल्कशेक में एक से दो चम्मच कद्दू के बीज डालकर इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो कि आपकी स्मूदी या मिल्कशेक को और भी पौष्टिक बना देते हैं। यह प्रोटीन और हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत है, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

सलाद की टॉपिंग

हर घर में सलाद खाया ही जाता है ऐसे में आप ताजा सलाद के ऊपर रोस्टेड कद्दू के बीज छिड़कें। यह सलाद में क्रंच भी बढ़ाते हैं और पोषण भी। खासकर वजन घटाने वालों के लिए यह बढ़िया और स्वादिष्ट विकल्प है। खासतौर पर अगर आप दोपहर के समय में कद्दू के बीजों का सेवन करना चाहते हैं, तो सलाद के साथ इसका सेवन करना अच्छा विकल्प हो सकता है।

नाश्ते के साथ

आप चाय के साथ कुछ पौष्टिक खाना चाहते हैं तो भुने हुए कद्दू के बीज को हल्का-सा नमक या चाट मसाला लगाकर स्नैक के तौर पर खाएं। यह अनहेल्दी स्नैक्स का हेल्दी विकल्प है और आपको पोषण देने का भी। लेकिन ज्यादा तेल घी का इस्तेमाल न करें। सुबह इसका सेवन करना अच्छा विकल्प माना जाता है और इसलिए आप इसे नाश्ते के साथ खा सकते हैं।

दही या ओट्स में मिलाएं

अगर आप दही खाना पसंद करते हैं तो इसे दही में भी शामिल कर सकते हैं। दही, ओट्स या म्यूसली में कद्दू के बीज मिलाने से नाश्ता अधिक संतुलित और फाइबर-युक्त हो जाता है। खास बात है कि इससे आपका पाचन बेहतर रहता है और आपको पेट से जुड़ी परेशानियां नहीं होती हैं।

चटनी बना लें

आप चाहें तो कद्दू के बीज को पीसकर सब्जियों में मिला सकते हैं। इससे सब्जी में गाढ़ापन आ जाता है और उसकी पौष्टिकता बढ़ जाती है। वहीं आप इसकी स्वादिष्ट और क्रीमी चटनी भी बना सकते हैं, जिसके लिए आपको धनिया, मिर्च और कद्दू के बीच के साथ ही अपने पसंदीदा इंग्रेटेड की जरूरत होगी।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source