यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या को जड़ से दूर करे 1 गिलास अनार का जूस, बस जान लें पीना है कैसे

पेशाब में संक्रमण होना एक बेहद ही तकलीफदायक स्थिति होती है। इसका मेडिकल ट्रीटमेंट करवाना जरूरी हो जाता है, साथ ही आप अनार का जूस पीकर भी यूटीआई के लक्षणों को कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 23, 2021 10:10 PM IST

Benefits of Pomegranate juice in UTI: पेशाब में संक्रमण (Urinary Tract Infection) यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक होता है। ई-कोली (E-Coli) नामक बैक्टीरिया से यूरिनरी सिस्टम में संक्रमण होने से पेशाब करते समय तेज जलन, दर्द, कई बार खून आना, बुखार आदि की समस्या देखने को मिलती है। कई बार ये इंफेक्शन ब्लैडर, यूरेथ्रा, किडनी में भी हो जाता है, जो अधिक गंभीर स्थिति है। यूटीआई आपको कभी भी हो सकता है। महिलाओं का यूरेथ्रा छोटा होने के कारण ब्लैडर में बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगता है। यूटीआई होने के कई कारण हो सकते हैं, यूरिनरी ट्रैक्ट में समस्या, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन, हाइजीन का ध्यान ना रखना, गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करना, मेनोपॉज आदि। आप मूत्र संक्रमण से बच सकते हैं, बस नियमित रूप से पिएं अनार का जूस (Benefits of Pomegranate juice in UTI) को बढ़ने से रोक सकते हैं

यूटीआई होता है दर्द भरा

जिन्हें भी यूटीआई की समस्या होती है, उन्हें पता होता है कि यह कितना तकलीफदायक होता है। इसका इलाज समय पर ना करवाया जाए, तो यह किडनी तक पहुंचकर अधिक गंभीर समस्या विकसित कर सकता है।

यूटीआई के लक्षण 

यूरिनरी संक्रमण होने पर झाग जैसा पेशाब आना, पेशाब में जलन, पेशाब करते समय दर्द, बार-बार पेशाब लगना कुछ आम लक्षण हैं यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (Symptoms of UTI) के। इसके लिए आपको डॉक्टर के बताए दवाओं और इलाज को फॉलो करना बेहद जरूरी है, साथ ही लेकिन आप प्रतिदिन अनार का जूस (Pomegranate Juice) पीकर भी इस समस्या को कम कर सकते हैं।

मूत्र संक्रमण को ठीक करने के उपाय

एक्सपर्ट के अनुसार, जब आपको मूत्र संक्रमण होता है, तो आपको खूब अधिक पानी पीना चाहिए। जितना शरीर के अंदर तरल पदार्थ जाएगा, उतना ही अधिक शरीर में पेशाब पतला होगा, जिससे पेशाब करने के दौरान जलन कम होगा। साथ ही पानी हो या कोई भी दूसरा तरल पदार्थ यूरिनरी सिस्टम और किडनी से बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है।

यूटीआई में अनार का जूस पीने के फायदे (Benefits of Pomegranate juice in UTI)  

अनार का जूस काफी हेल्दी (Benefits of Pomegranate Juice) होता है और इसके सेवन से पेशाब में होने वाले संक्रमण को कम किया जा सकता है। अनार का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। कई अध्ययन यह दर्शाते हैं कि अनार का जूस कैंसर, हार्ट डिजीज के होने के खतरे को भी कम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा विटामिन सी भी होता है, जो यूटीआई होने पर सेवन करने से लाभ पहुंचा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व बैक्टीरिया को ब्लैडर की दीवारों पर चिपकने नहीं देता है। वहीं, विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत करके इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है।

यूटीआई में अनार के जूस का सेवन कैसे करें? 

आप प्रतिदिन एक अनार खाएं। चाहें तो एक गिलास अनार का जूस पीकर भी यूटीआई की समस्या (How to drink pomegranate juice in UTI in hindi) से खुद को बचाए रख सकते हैं। इसके अलावा, आप क्रेनबेरी जूस, प्रोबायोटिक्स, विटामिन सी से भरपूर फल जैसे संतरा, अंगूर, कीवी आदि का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.