Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सरसों का तेल ज्यादा हेल्दी है या ऑलिव ऑयल ?

सरसों के तेल के फायदे के बारे में आप पढ़ते रहते हैं, लेकिन क्या सरसों तेल ऑलिव ऑयल से ज्यादा फायदेमंद है ? यह ऐसा सवाल है जिसे लेकर हर कोई परेशान रहता है. आइए जानते हैं सरसों तेल ज्याद फायदेमंद है या ऑलिव ऑयल ?

सरसों का तेल ज्यादा हेल्दी है या ऑलिव ऑयल ?
सरसों का तेल ज्यादा हेल्दी है या ऑलिव ऑयल ? ©pixabay

Written by akhilesh dwivedi |Updated : August 13, 2019 8:57 PM IST

अच्छी सेहत के लिए अच्छे तेल का सेवन सबसे जरूरी होता है. सरसों तेल के फायदे के बारे में हम सभी सर्च करते रहते हैं. भारत में सबसे अधिक सरसों के तेल का सेवन होता है. लेकिन हाल के वर्षों में ऑलिव ऑयल का सेवन भी बढ़ा है. कुछ लोगों के मन में सवाल रहता है कि सरसों तेल ज्यादा फायदे मंद है या ऑलिव आयल ? क्योंकि इसकी मुख्य वजह है बाजार में प्रचार के माध्यम से यह बताया जाता रहता है. अब अगर बात करें तो ऑलिव ऑयल के अपने फायदे हैं, लेकिन तुलना अगर की जाए तो सरसों का तेल ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके लिए आपको सरसों के तेल से होने वाले फायदे के बारे में जानना चाहिए.

सरसों तेल के फायदे

हार्ट रोग की मुख्य वजह खराब कोलेस्ट्रॉल है. सरसों का तेल खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं और अच्छे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता हैं. इस नजर से देखें तो यह ऑलिव आयल से कहीं ज्यादा बेहतर है.

स्किन के लिए भी सरसों तेल का उपयोग किया जा सकता है. लेकिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल रोजाना स्किन की देखभाल के लिए नहीं किया जा सकता है.

Also Read

More News

सरसों के तेल में ऐसा एसिड पाया जाता है जो शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड को बढ़ाने का काम करता है. इसकी वजह से हार्ट और लिवर की बीमारी का खतरा कम हो जाता है.

पाचन तंत्र के लिए सरसों के तेल का कोई जवाब नहीं है. सरसों तेल के सेवन से पाचन तंत्र बेहतर रहता है. इससे शरीर में मोटापा बढ़ने का खतरा भी नहीं रहता है.

सरसों के तेल से मालिश करने से अच्छी नींद आती है. जब दुनिया कम नींद की शिकार है तो इसका उपयोग काफी फायदेमंद हो सकता है.

सरसों के तेल में तली हुयी चीजें अन्य तेलों के मुकाबले कम हानिकारक होती हैं. इसके अलावा सरसों का तेल ऐसा है जिसे हर कोई खा सकता है. इसका सेवन डायबिटीज रोगी भी आसानी से कर सकते हैं.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्किन केयर के लिए भी सरसों का तेल बहुत फायदेमंद होता है.

About the Author

... Read More