Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of Methi leaves in Hindi: सर्दियों के मौसम में तरह-तरह के साग मिलते हैं, इन्हीं में से एक है मेथी के पत्ते। अधिकतर लोग मेथी के पत्तों का पराठा खाते हैं। मेथी के बीज (Fenugreek seeds) के जितने फायदे होते हैं, उससे कहीं ज्यादा मेथी के पत्ते हेल्दी होते हैं। मेथी के पत्ते (Methi leaves in Hindi) वजन कम करने से लेकर ब्लड शुगर लेवल को भी नहीं बढ़ने देते हैं। इन पत्तों में फॉलिक एसिड, आयरन, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, बी 6, सी आदि मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं, इसके सौंदर्य लाभ भी होते हैं। जानें, मेथी के पत्ते सर्दियों में खाने के क्या-क्या फायदे (Benefits of Methi leaves) होते हैं।
मेथी पत्तों में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो कि डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए उपयोगी होते हैं। ये टाइप-2 तरह के डायबिटीज को नियंत्रित करता है। ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखने के लिए आप मेथी के पत्तों या बीज दोनों का प्रयोग कर सकते हैं।
इसके पत्ते शरीर में बुरे कोलेस्ट्रोल को कम करते (Benefits of Methi leaves in Hindi) हैं और अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाते हैं। इनमें घुलनशील फाइबर होते हैं जो कि पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं और ब्लड लिपिड स्तर पर भी अच्छा प्रभाव डालते हैं।
मेथी के पत्ते शरीर से टॉक्सिन निकालने के साथ-साथ म्यूकस को भी खत्म कर देते हैं। इस कारण आपके मुंह की गंध को यह कम करता है। इसके लिए आप दिन में दो बार मेथी के पत्तों की चाय का सेवन कर सकते हैं।
मेथी में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है इसलिए यह बालों को लंबा, घना, मजबूत बनाने के लिए उपयोगी होती है। इससे बाल उलझे-उलझे नहीं रहते हैं। आप बालों पर मेथी के पत्तों का हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मेथी के पत्ते पेचिश, डायरिया और गैस जैसी परेशानियों के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इनमें घुलनशील फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। इसलिए ये पाचन तंत्र के लिए मददगार होते हैं और इनके सेवन से कब्ज जैसी बीमारी भी नहीं होती।
Benefits of methi in Hindi : मेथी के छोटे-छोटे दानों में छिपे हैं अद्भुत सेहत लाभ