
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 15, 2020 1:28 AM IST
Benefits of Lemon Tea: सर्दी-जुकाम, फ्लू से बचना है, तो पिएं नींबू वाली चाय, ये 5 बीमारियां भी रहेंगी आपसे कोसों दूर।© Shutterstock.
Benefits of Lemon Tea: आप हर दिन दूध वाली चाय पीते होंगे। बेशक, दूध वाली चाय पीते ही ऐसा लगता है जैसे सारी थकान दूर हो गई हो। चाय पीने के फायदे (Benefits of Tea) भी कई होते हैं। लेकिन, दूध वाली चाय से कहीं फायदेमंद हर्बल टी (Herbal Tea) होती है। हालांकि, कई तरह की हर्बल चाय होती है जैसे ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, जिंजर टी, लेमन टी (Lemon tea)। इन सभी चाय को पीने के अपने फायदे (Benefits of Lemon Tea) और विशेषताएं होती हैं।
नींबू की चाय बहुत जल्दी बनती है और आमतौर पर नींबू हर घर में होता है। नींबू की चाय बनाना बहुत आसान होता है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो नींबू की चाय एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें नींबू (Lemon) होने के कारण शरीर को विटामिन सी मिलता है और विटामिन सी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। नींबू की चाय पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। शरीर को ऊर्जा मिलती है। रिफ्रेश होने के लिए नींबू की चाय पीनी चाहिए। जानें, नींबू की चाय पीने के फायदे (Lemon Tea Benefits)...
नींबू की चाय सर्दी-जुकाम से राहत प्रदान करता है। यह चाय प्रभावी ढंग से ठंड और फ्लू के लक्षणों को कम कर देती है। बेहतर परिणाम के लिए, आप चाय में अदरक डाल सकते हैं। इसके अलावा, यह गले में दर्द व गले में खराश से राहत प्रदान तो करती ही है, नींबू की चाय रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनाती है।
ग्रीन टी की तरह नींबू की चाय या लेमन टी पीने से वजन (Lemon tea reduces fat) कम होता है। आप अपना वजन कम करने के लिए रोज सुबह नींबू पानी पीते हैं, तो अब नींबू वाली चाय भी पीना शुरू कर दीजिए। लेमन टी भी वजन को नियंत्रित करता है। नींबू में कैलोरी ना के बराबर होती है, इसलिए आप नींबू की चाय पीकर अपना वजन घटा सकते हैं।
नींबू एक नेचुरल एंटीसेप्टिक होता है नींबू की चाय में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। चाय की नियमित खपत संक्रमण और बीमारियों के उपचार में मदद करता है।
नींबू की चाय (nimbu ki chai ke fayde) प्रभावी रूप से शरीर से विषाक्त पदार्थों को नष्ट कर देती है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाना जरूरी होता है क्योंकि वे इंफेक्शन और बीमारियों को बढ़ाते हैं। नींबू की चाय की नियमित खपत शरीर को डिटॉक्सीफाई करती है और रोग और इंफेक्शन को कम करती है।
यह चाय विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। विटामिन सी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा, इसमें एस्ट्रिंजेंट भी होते हैं जो मुंहासे और अन्य त्वचा की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
नींबू की चाय बनाने के लिए आपको पानी, चीनी, चाय पत्ती, नींबू का रस चाहिए। यह एक तरह की काली चाय (Black tea) ही है, जिसमें खट्टा स्वाद लाने के लिए नींबू का रस मिलाया जाता है। पहले एक बर्तन में एक कप पानी डालें। उसमें एक चम्मच चीनी और एक चौथाई चम्मच चाय पत्ती डालकर उबलने दें। आंच बंद कर दें। इसे कप में छान लें और नींबू का रस अपने स्वादानुसार डालें। नींबू डालते ही इसका स्वाद भी बदल जाता है और डार्क रंग थोड़ा ऑरेंज सा हो जाता है।