
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 28, 2020 1:52 PM IST
नींबू की चाय पीने के फायदे।
चाय शरीर की ताजगी बनाए रखने और सुबह के थकान से बचने के लिए सबसे अच्छे पेय पदार्थों में से एक माना जाता है। हर्बल टी, ग्रीन-टी जैसी कई प्रकार की चाय उपलब्ध हैं। प्रत्येक चाय के अपने फायदे और विशेषताएं होती हैं। लोग अपने स्वाद के अनुसार चाय पसंद करते हैं या स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए चाय का उपभोग करते हैं। यदि आप स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए चाय का सेवन करते हैं तो नींबू की चाय (Lemon tea) आपके लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। नींबू की चाय (Benefits of lemon tea) आसानी से तैयार की जाती है और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। यह आपके शरीर के विषाक्त पदार्थों को नष्ट करते हैं और आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके अलावा आपको रिफ्रेशमेंट में महसूस कराते हैं।
लौंग वाली चाय पीते ही, दूर हो जाएगी सर्दी-जुकाम और गले की खराश
नींबू की चाय (lemon tea health benefits) प्रभावी रूप से शरीर से विषाक्त पदार्थों को नष्ट कर देती है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाना जरूरी होता है क्योंकि वे इंफेक्शन और बीमारियों को बढ़ाते हैं। नींबू की चाय की नियमित खपत शरीर को डिटॉक्सीफाई करती है और रोग और इंफेक्शन को कम करती है।
नींबू की चाय सर्दी-जुकाम से राहत प्रदान करता है। यह चाय प्रभावी ढंग से ठंड और फ्लू के लक्षणों को कम (Benefits of lemon tea) कर देती है। बेहतर परिणाम के लिए, आप चाय में अदरक डाल सकते हैं। इसके अलावा, यह गले में दर्द से राहत प्रदान तो करता ही है, प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है। सर्दियों के दौरान इसे पीने से आपको अंदरूनी रूप से गर्म भी रखता है।
वेट लॉस टिप्स : वजन नहीं हो रहा कम, तो रोज पिएं ठंडा नींबू पानी
नींबू एक नेचुरल एंटीसेप्टिक होता है नींबू की चाय में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। चाय की नियमित खपत संक्रमण और बीमारियों के उपचार में मदद करता है।
नींबू विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। विटामिन सी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा, इसमें एस्ट्रिंजेंट भी होते हैं जो मुंहासे और अन्य त्वचा की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
यह काली चाय का एक रूप है, जिसका स्वाद बदलने के लिए नींबू जोड़ा जाता है। चाय में चाय, नींबू का रस और चीनी होती है। नींबू ना केवल स्वाद बदलता है बल्कि रंग भी बदलता है।