
Also Read
Benefits of drinking Lemon water in winter: देखा गया है कि नींबू पानी गर्मियों के दिनों में लोगों का फेवरेट ड्रिंक बन जाता है और वह सिर्फ इसलिए नहीं कि वह प्यास बुझाता है और ठंडक प्रदान करता है। बल्कि इसमें मौजूद विटामिन सी व अन्य जरूरी पोषक तत्व शरीर को कई फायदे प्रदान करते हैं। लेकिन यह भी देखा गया है कि लोग सर्दियों के मौसम में नींबू का सेवन करना बंद कर देते हैं। यहां तक कि कुछ लोगों को मानना है कि अगर आप सर्दियों के मौसम में नींबू का सेवन करेंगे तो आप बीमार पड़ जाएंगे। अब इसमें कितनी सच्चाई है वह तो हम इस लेख में जानने वाले हैं। साथ ही हम आपको इस लेख में यह बताने वाले हैं सर्दियों के दिनों में नींबू का सेवन करना गर्मियों से भी ज्यादा फायदेमंद क्यों होता है।
ज्यादातर देखा गया है कि लोग गर्मियों के मौसम में नींबू का सेवन ज्यादा करते हैं, जबकि सर्दियों में इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सर्दियों में सर्दी-खांसी और इन्फेक्शन जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से निपटने के लिए मजबूत इम्यूनिटी का होना जरूरी है और इसमें नींबू आपकी मदद कर सकता है। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
हालांकि, सर्दियों में नींबू का सेवन करने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है। अगर आप गर्मियों की तरह की नींबू से शिकंजी बनाकर पिएंगे तो ऐसे में आपका गला खराब हो सकता है। गर्मियों में नींबू का सेवन करने के लिए एक गिलास पानी को गुनगुना कर लें और एक नींबू निचोड़ लें। इसके बाद धीरे-धीरे घूंट लेकर के उसका सेवन करते रहें। इस तरीके से पीने से आपकी पाचन क्रिया को भी काफी फायदा मिलेगा।
हालांकि, अगर आप सर्दियों के मौसम में नींबू का सेवन करने जा रहे हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में एक बार सलाह ले सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर आपके शरीर व जरूरत के अनुसार आपको बता सकते हैं कि आप रोजाना कितने नींबू का सेवन कर सकते हैं और इनका सेवन करने से आपके कितना फायदा हो सकता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।