
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : December 18, 2025 10:13 AM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Lauki Juice for Weight Loss: क्या आप हेल्दी तरीके से वजन घटाना चाहते हैं? दरअसल, आजकल ज्यादातर लोग वजन घटाना चाहते हैं और इसके लिए खाना-पीना छोड़ देते हैं। इतना ही नहीं, कई लोग तो वेट लॉस के लिए सप्लीमेंट्स और मेडिसिन का सहारा भी ले रहे हैं, जो कि सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। वजन घटाने के लिए हेल्दी तरीके ही अपनाने चाहिए, ताकि वेट लॉस से आपको कोई साइड इफेक्ट न हो। बल्कि आप ज्यादा फिट और हेल्दी बन सके। वजन घटाने के लिए कई तरह के जूस पीने की सलाह भी दी जाती है, इसमें लौकी का जूस भी शामिल है। लौकी के जूस को वेट लॉस के लिए बेहद कारगर बताया जाता है। दरअसल, लौकी में कैलोरी कम मात्रा में होती है। वहीं, इसमें पानी ज्यादा होता है। ऐसे में अगर लौकी का जूस पिया जाता है तो पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और भूख कम लगती है। लौकी का जूस पीने से ओवरइटिंग से भी बचाव होता है। इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो लौकी का जूस जरूर पिएं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं वेट लॉस के लिए लौकी के जूस के फायदे (Weight Loss ke Liye Lauki ke Juice ke Fayde)-
लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। लौकी में विटामिन ए, बी, सी, ई जैसे तत्व होते हैं। इसके अलावा, लौकी आयरन, फोलेट और पोटेशियम का भी अच्छा सोर्स होता है। यानी लौकी सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं, संपूर्ण सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
आपको बता दें कि लौकी का जूस वेट लॉस के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें लौकी का जूस पीने की सलाह दी जाती है। लौकी का जूस पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जब मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करता है तो वजन कंट्रोल में रहता है और कम करने में भी मदद मिलती है। इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज के साथ लौकी के जूस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।