
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 21, 2020 5:58 PM IST
डायबिटीज से लेकर कब्ज जैसी समस्याओं का रामबाण इलाज है जामुन का सिरका, जानें बनाने और पीने का तरीका।
Benefits Of Jamun Juice: जामुन का फल स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। यह गर्मी के मौसम में अधिक मिलता है। जामुन (Black Plum) अम्लीय प्रकृति का फल है। जामुन और जामुन के बीजों के कई सेहत लाभ होते (Benefits of Jamun) हैं। जामुन डायबिटीज रोगियों (Jamun for Diabetics) के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। हालांकि, जामुन (Java plum) की ही तरह जामुन का रस या सिरका भी कई गुणों से भरपूर होता है। जामुन से तैयार जूस या इसका सिरका (jamun ka sirka ke fayde) कई सौंदर्य लाभ प्रदान करता है। जामुन में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन, कैल्शियम आदि अधिक होते हैं। इसके अलावा, जामुन में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सभी महत्वपूर्म लवण भी होते हैं। आइए जानते हैं, किस तरह जामुन का सिरका सेहत के लिए फायदेमंद (Benefits of jamun vinegar in hindi) होता है...
डायबिटीज होने पर शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में डायबिटीज रोगियों को अपने खानपान में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे शुगर लेवल हाई ना हो। इसके लिए आप जामुन के सिरका (jamun ka sirka ke fayde) का सेवन करें। जामुन (Java plum) का सिरका आप हर दिन नाश्ते के समय लें। एक चम्मच सिरके को आधे से एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं। इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है
(Jamun Vinegar for diabetes)। जामुन का सिरका आपको मार्केट में रेडी मेड मिल जाएगा।
मौसम बदलते ही लोग सर्दी-खांसी से परेशान हो जाते हैं। आजकल कोरोना काल में खांसी होना डराने वाला होता है, क्योंकि कोरोने के मुख्य लक्षणों में सूखी खांसी (Dry cough) भी शामिल है। आपको भी खांसी है, तो जामुन का सिरका (Benefits of jamun vinegar in hindi) पिएं। यह जिद्दी कफ (cough) को भी बाहर निकालता है। साथ ही आप गला खराब या गले में खराश होने पर भी जामुन का सिरका पी सकते हैं।
जामुन में पानी अधिक होने से यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है। जामुन खाने से खून साफ होता है। त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए जामुन का सिरका पी सकते हैं। इससे खून में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकलता है। जामुन में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। विटामिन सी (Vitamin C for skin care) त्वचा के लिए हेल्दी होता है। आप जामुन के जूस या सिरका को त्वचा पर लगाएंगे तो स्किन में निखार आएगी।
पाचन तंत्र से संबंधित समस्या से रहते हैं परेशान, तो आप जामुन का सिरका का सेवन कर सकते हैं। पेट के कई रोगों का जड़ से इलाज करता है जामुन का रस (Jamun juice)। जिन लोगों को गैस, पेट दर्द, कब्जा, की समस्या लगातार बनी रहती है, उन्हें जामुन के सिरके का सेवन करने से लाभ पहुंचता है। इतना ही नहीं, किडनी में स्टोन (Kidney stone) है, तो इस सिरका के सेवन से स्टोन धीरे-धीरे टूट कर गल जाता है और शरीर से बाहर निकल जाता है। उल्टी जैसा महसूस हो तो भी आप एक गिलास पानी में जामुन के सिरके को मिलाकर पी सकते हैं।