गर्मियों में रोजाना खाएं कटहल, इम्यूनिटी बूस्ट के साथ-साथ इन 9 बीमारियों से रहेंगे दूर

कटहल के सभी पोषक तत्व शरीर में  इम्यून सिस्टम को बूस्ट (Immunity Booster Vegetable) करने में हमारी मदद करते हैं। इसकी सबसे खात बात यह है कि कटहल (Benefits of Jackfruit) का इस्तेमाल सिर्फ सब्जियों में ही नहीं, बल्कि फल, अचार, मुरब्बा इत्यादि चीजों को बनाने में भी किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 30, 2020 11:41 AM IST

Benefits of Jackfruit : कोरोनावायरस (Coronavirus) का डर इतना ज्यादा फैल चुका है कि हर एक सामान्य व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता  (Immunity System) बढ़ाने की हर संभव कोशिश कर रहा है। कई तरह के फल और सब्जियों से इम्यूनिटी क्षमता बढ़ाई जा सकती है। कटहल (Jackfruit) भी उन्हीं सब्जियों में से एक है, जिसके सेवन से इम्यूनिटी बेहतर होती है। वहीं, गर्मियों में कटहल (Jackfruit) आपको मार्केट में आसानी से मिल भी जाते हैं।  कटहल एक ऐसी सब्जी है, जिसमें सर्वाधिक पोषक तत्व भरा होता है। कटहल (Benefits of Jackfruit) में विटामिन ए, सी, बी-6, पोटैशियम, मैग्निशियम, कैल्शियम, थायसीन, आयरन और जिंक जैसे तत्व भरपूर रूप से होते हैं।

ये सभी पोषक तत्व शरीर में  इम्यून सिस्टम को बूस्ट (Immunity Booster Vegetable) करने में हमारी मदद करते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि कटहल (Benefits of Jackfruit) का इस्तेमाल सिर्फ सब्जियों में ही नहीं, बल्कि फल के तौर पर, अचार, मुरब्बा इत्यादि चीजों को बनाने में भी किया जाता है। कई लोग कटहल के पकौड़े भी बनाकर खाते हैं।  डॉक्टर्स के अनुसार, कोरोना संकट (Corona Pandemic) के दौर में कटहल के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसलिए इसका सेवन करना चाहिए।

जानिए कटहल खाने के फायदे  (Health Benefits of Jackfruit))

इम्यूनिटी करता है मजबूत

कटहल में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जिससे आपको इम्यून सिस्टम को मज़बूत करने में सहायता मिलती है। इतना ही नहीं इसमें साधारण शुगर भी होते हैं, जिनसे इम्युनिटी को सुधारने में मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक

एक कप कटा हुआ कटहल खाने से आपकी दैनिक पोटैशियम की 14 फ़ीसदी ज़रुरत पूरी होती है। पोटैशियम से ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे आप दिल की बीमारियों से दूर रहते हैं।

आंखों के लिए अच्छा

कटहल में फ्लैवोनॉएड्स और फिनोल जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट यौगिक होते हैं, जो डीएनए लेवल पर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री ऑक्सीजन को रिमूव करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है।

एनीमिया का करे इलाज

मिनरल्स और विटामिन जैसे आवश्यक तत्वों की कमी के कारण एनीमिया का खतरा हो सकता है। कटहल में विटामिन ए, सी,  के और विटामिन ई के  साथ-साथ फोलिक एसिड, नियासिन और विटामिन बी-6 होते हैं।

थायराइड और हड्डियों के लिए फायदेमंद 

कॉपर से भरपूर कटहल थायरॉयड के कामकाज में विशेष भूमिका निभाता है। यह हार्मोन के अवशोषण और संश्लेषण में मदद करके थायराइड हार्मोन के नियंत्रण में मदद करता है। इसके अलावा हड्डियों के लिए भी कटहल फायदेमंद होता है। मुट्ठी भर कटहल में 56.1 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। यानी इसके सेवन से रोजाना की 6 फीसदी कैल्शियम की जरुरत पूरी होगी।

ऊर्जा का अच्छा स्रोत

कार्बोहाइड्रेट और फ्रुक्टोज व सुक्रोज शुगर से भरपूर कटहल से आपको ऊर्जा मिलती है। एक कप कटहल में 40 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। यह उन लोगों के लिए बेहतर चीज है, जो स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं।

स्पर्म काउंट बढ़ाता है

आयुर्वेद के अनुसार, पका कटहल पुरुषों में शुक्राणु की गतिशीलता और वीर्य की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करता है। प्राचीन काल से इसका इस्तेमाल कम कामेच्छा, स्तंभन दोष और पुरुषों में शीघ्रपतन के इलाज के लिए किया जाता था।

पाचन के लिए अच्छा

कटहल में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है। ये आपको कब्ज से राहत दिलाकर पाचन में सुधार करने में सहायता करता है। आयुर्वेद के अनुसार, गंभीर पाचन समस्याओं से पीड़ितों को कच्चा कटहल पचाने में मुश्किल हो सकती है।

एंटी-कैंसर के गुण 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कटहल ऑक्सीजन रैडिकल के चलते सेलुलर डीएनए को सीधे तौर पर नुकसान होने से बचाने में सहायक है। कटहल पाचन तंत्र से सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है, इससे पेट के कैंसर का खतरा हो सकता है।

Immunity: हल्दी से क्या सचमुच बढ़ती है इम्यूनिटी? जानें इसके अन्य औषधिय गुण और फायदों के बारे में

कोरोनावायरस के मरीज इस दवा से 7 दिन में हो सकते हैं ठीक, 40 लोगों पर हुआ सफल परीक्षण

कोरोना वायरस को लेकर जगी आशा की किरण, ठीक हुए मरीज निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

कोरोनावायरस के उपचार के लिए पिप्पली पर हो रहा अध्ययन, जानें इसके फायदे और नुकसान

Covid-19 Vaccine: इटली ने कोरोना वैक्सीन बनाने का किया दावा, इंसानों की कोशिकाओं पर हुआ सकारात्मक असर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source