सर्दियों में कोल्ड ड्रिंक्स नहीं बल्कि पीएं ये 5 खास तरह के हर्बल ड्रिंक, बॉडी के एक-एक अंग को मिलेगा फायदा

Healthy Herbal Drink in Winter: सर्दियों में कोल्ड ड्रिंक की बजाए कई हेल्दी हर्बल ड्रिंक्स हो सकते हैं, जिनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होने के साथ-साथ इसके कई फायदे भी हो सकते हैं जिनके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 10, 2026 11:48 AM IST

Healthy Drink in Winter: सर्दियों के मौसम की एक बड़ी समस्या है कि ठंड के कारण भूख अधिक लगती है और आप जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं, जिससे गैस, अपच और पेट भारी रहने जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। असल में सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण शरीर की पाचन शक्ति कमजोर और इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में कोल्ड ड्रिंक्स या बहुत ठंडी चीजें पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में जब भी आपका मन करें तो आप हमारे देश कि कुछ पारंपरिक और प्राकृतिक हर्बल ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं और अगर आप इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो आपके शरीर को अंदर से गर्माहट, ताकत और रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है। विशेषज्ञों के अनुसार यह हर्बल ड्रिंक्स न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए लाभकारी सिद्ध होती हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में पीने योग्य 5 खास हर्बल ड्रिंक्स और उनके लाभों के बारे में।

तुलसी-अदरक काढ़ा

तुलसी और अदरक दोनों का ही सेवन सर्दियों के मौसम में मुख्य रूप से किया जाता है। तुलसी- अदरक इम्यूनिटी बूस्ट करने में बेहद असरदार साबित होती है। यह काढ़ा सर्दियों में होने वाले सर्दी-खांसी, गले की खराश और वायरल संक्रमण से बचाव करता है। साथ ही फेफड़ों को मजबूत कर शरीर को अंदर से गर्म बनाए रखता है।

(और पढ़ें - तुलसी और अदरक का काढ़ा पीने के फायदे)

हल्दी ड्रिंक

हल्दी ड्रिंक सर्दी के मौसम में बेहद लाभकारी सिद्ध होती है। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की सूजन कम करते हैं। तो वहीं सर्दियों में हल्दी ड्रिंक पीने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है, खासकर बड़े-बुजुर्ग लोगों को। साथ ही यह लिवर को भी डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और लिवर से जुड़ी कई बीमारियां होने के खतरे को कम कर सकता है।

(और पढ़ - रात में हल्दी ड्रिंक पीने के फायदे)

जीरा पानी

जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है और जिन्हें सर्दियों में अधिक परेशानी होती है उनके लिए जीरा पानी बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह गैस, अपच और पेट की भारीपन की समस्या को दूर करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। वहीं सर्दियों में गर्म जीरा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और पेट आराम से साफ हो जाता है।

दालचीनी की चाय

चाय अधिकतर लोगों की सर्दियों की फेवरेट ड्रिंक है। ऐसे में आप दालचीनी की चाय का सेवन करिए। दालचीनी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। यह चाय दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और सर्दियों में ठंड से होने वाले हाथ-पैरों के दर्द में राहत देती है। साथ ही शुगर लेवल को संतुलित रखने में भी मददगार साबित होती है।

मेथी का पानी

मेथी का पानी शरीर के लिए हर मौसम में फायदेमंद ही रहता है। असल में मेथी पानी शरीर को अंदर से साफ करता है। यह त्वचा, बालों और पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है। सर्दियों में इसे गुनगुने रूप से पीने से जोड़ों की अकड़न कम होती है और यह शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source