रोज सुबह एक प्लेट अनानास खाने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, इस तरह से करें डाइट में शामिल

Pineapple Benefits: अनानास पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आपको अपनी रोज की डाइट में अनानास जरूर शामिल करना चाहिए। आप रोज सुबह एक प्लेट अनानास खा सकते हैं। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे।

रोज सुबह एक प्लेट अनानास खाने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, इस तरह से करें डाइट में शामिल
VerifiedVERIFIED By: Dr. Sugeeta Mutreja

Written by Anju Rawat |Published : October 31, 2025 8:06 AM IST

Pineapple Benefits in Hindi: अनानास में कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन सी, फोलेट, पोटैशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अनानास में फाइबर भी होता है, जो पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। अनानास में कैलोरी कम होती है, इसलिए इसे वेट लॉस के लिए फायदेमंद माना जाता है। अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, यह सूजन को कम करने का काम करता है। इसलिए आपको भी रोजाना अनानास जरूर खाना चाहिए। आप रोज सुबह एक प्लेट अनानास खा सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोज एक प्लेट अनानास खाने के फायदे (Roj ek Plate Pineapple Khane ke Fayde)-

डाइजेशन में सुधार करे

अनानास पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें बोमेलेन एंजाइम होता है, जो डाइजेशन को आसान बनाता है। अनानास को पचाना भी काफी आसान होता है। अगर आप रोज सुबह एक प्लेट अनानास खाएंगे तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। अगर आप अनानास खाएंगे तो इससे गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा मिलेगा। 

इम्यूनिटी बढ़ाए

अनानास विटामिन सी से भरपूर होता है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप रोज सुबह एक प्लेट अनानास खा सकते हैं। रोज सुबह अनानास खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनेगी। अनानास खाने से सर्दी-जुकाम और कई अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। आप अनानास का सेवन सभी मौसमों में कर सकते हैं।

Also Read

More News

स्किन के लिए लाभकारी

अनानास एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। अगर आप रोज सुबह एक प्लेट अनानास खाएंगे तो इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा। अनानास खाने से दाग-धब्बों और झाइयों से छुटकारा मिलता है। अनानास खाने से झुर्रियां भी दूर होती हैं। रोज सुबह अनानास खाने से त्वचा की रंगत भी साफ होती हैऔर स्किन ग्लो करती है।

TRENDING NOW

Highlights

  • अनानास पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप रोज सुबह अनानास खा सकते हैं।
  • अनानास विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स होता है। 
  • अनानास स्किन के लिए भी अच्छा होता है। इसे खाने से त्वचा का निखार बढ़ता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।