
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 28, 2023 1:26 PM IST
Fruits healthy for heart: हार्ट हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी अंगों में से एक है और अगर आपके हार्ट में किसी भी प्रकार की समस्या हो ही है, जिस कारण से हार्ट ठीक से काम नहीं कर पा रहा है तो यह काफी खतरनाक स्थिति हो सकती है। हार्ट का एक मिनट के लिए काम करना बंद कर देना भी जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है और इसलिए हार्ट को बिना रुके लगातार चलते रहना जरूरी होता है। यही कारण है कि हार्ट को हेल्दी और मजबूत रखना चाहिए। अपने दिल को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए सही डाइट का होना भी बहुत जरूरी है। इसलिए हमारे लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि जो खाना हम खा रहे हैं वह हार्ट हेल्दी है या नहीं। अपनी डाइट में कुछ फ्रूट्स को शामिल करके भी उसे हार्ट हेल्दी बनाया जा सकता है। इस लेख में हम आपको हरे रंग के कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।
हार्ट के मरीजों के लिए अंगूर बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। अंगूर में अच्छी मात्रा में पोटेशियम जैसे कई ऐसे खास पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद रखते हैं। साथ ही अंगूर का नियमित रूप से सेवन करते रहने से हाई बीपी को कंट्रोल रखने में मदद करती है, जिससे हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
कीवी फल का सेवन भी नियमित रूप से किया जा सकता है और यह न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी व डाइजेशन सिस्टम को स्ट्रांग बनाता है, बल्कि इससे आपका हार्ट भी मजबूत होता है।कीवी में विटामिन सी पाया जाता है, जो हार्ट डिजीज और स्ट्रोक जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। साथ कीवी में मौजूद डाइटरी फाइबर भी खराब कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
हार्ट अटैक से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए डाइट में अमरूद जैसे फल को भी शामिल किया जा सकता है। अमरूद सोडियम और पोटेशियम दोनों का ही अच्छा स्रोत है, जो शरीर के बैलेंस को बनाकर रखता है और साथ ही हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद करता है।
नाशपाती का सेवन करना भी शरीर के कई अंगों को फायदा पहुंचाता है और इनमें दिल भी शामिल है। नाशपाती में फाइबर और पोटेशियम खूब मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम दोनों ही आपके हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। नाशपाती को सलाद या फिर स्नैक्स के रूप में अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
हार्ट के लिए सबसे हेल्दी फलों में से एक स्टार फ्रूट भी है, जिसका सेवन रोजाना भी किया जा सकता है। स्टार फ्रूट में मौजूद पोषक तत्व शरीर के ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं स्टार फ्रूट का सेवन करना आपके दिल की हार्ट बीट को रेगुलर बनाने में भी मदद करता है, जिससे हार्ट से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।