... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Updated : September 12, 2023 8:46 AM IST
हरी मिर्च खाने के 5 फायदे..
हरी मिर्च, जिसके बिना भारतीय खाने की कल्पना कर पाना भी असंभव है, हर भारतीय घर की शान है। जी हां, भारतीय घरों में खाने के साथ-साथ टेबल पर हरी मिर्च और प्याज सलाद के तौर पर परोसना बहुत ही जरूरी माना जाता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें हरी मिर्च खाना बेहद पसंद होता है। जबकि कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें हरी मिर्च खाना कतई पसंद नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं स्वाद में तीखी, हरी मिर्च हमारी सेहत के लिए कितना गुणकारी होती है। विटामिन-ए, विटामिन-बी-6, विटामिन-सी, आयरन और कॉपर जैसे अनेक पोषक तत्वों से भरपूर हरी मिर्च का रोजाना सेवन करने पर शरीर की कई तरह की दिक्कतें ठीक रहती हैं। आइए जानते हैं हरी मिर्च के और स्वास्थ्य लाभों के बारे में–
दुनियाभर में आज दिल से जुड़ी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, जिसका एक बड़ा कारण बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल भी है। हरी मिर्च खाने से ट्राई-ग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य रहता है, जिससे दिल हमेशा जवां बना रहता है। हरी मिर्च हमारे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती है। साथ ही, खून का थक्का बनने से भी रोकती है।
हरी मिर्च बॉडी के लिए कूलिंग एजेंट का भी काम करती है। यह दिमाग में स्थित कूलिंग सेंटर को एक्टिवेट करती है, जिससे शरीर ठंडा फील करता है। हरी मिर्च के इस फायदे का लाभ उठाने के लिए आपको मिर्च को कच्चा ही खाना चाहिए। पकाने के बाद हरी मिर्च का कूलिंग एजेंट खत्म हो जाता है।
नियमित हरी मिर्च का सेवन करने से आपको जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है। हरी मिर्च में कैपसाइसिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो दर्द निवारक का काम करता है। अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोजाना 2-4 हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए।
यदि आप वेट लॉस जर्नी में हैं और चाहते हैं कि परिणाम शानदार हो, तो इसके लिए आप अपनी डाइट में हरी मिर्च को जरूर शामिल कीजिए। हरी मिर्च हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और बॉडी में जमा फैट का इस्तेमाल होता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है।
यदि आप कब्ज की समस्या से लगातार ग्रस्त रहते हैं और पेट संबंधी विकार लगे ही रहते हैं तो हरी मिर्च आपके लिए बेहद कारगर साबित होगी। क्योंकि हरी मिर्च में डायटरी फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो मल त्याग को आसान बनाती है। जिससे पेट खुलकर साफ होता है।