सर्दियों में रोज खाएं एक टुकड़ा अदरक, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Ginger benefits in Hindi: अदरक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह कई रोगों से भी बचाता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 27, 2025 10:53 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Adrak Khane ke Fayde: अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6, आयरन, जिंक और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें जिंजरोल्स और शोगोल्स जैसे बायोएक्टिव कंपाउडर होते हैं, जो हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। अदरक की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में अदरक का सेवन करना फायदेमंद होता है। अदरक खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होती हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में अदरक खाने के फायदे (Sardiyo me Adrak Khane ke Fayde)-

सर्दी-जुकाम से राहत दिलाए

सर्दियों में सर्दी-जुकाम होना बेहद आम है। अगर आप सर्दियों में रोज एक अदरक का टुकड़ा खाएंगे, तो इससे सर्दी-जुकाम से राहत मिल सकती है। अदरक में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत दिलाते हैं।

शरीर को गर्म रखे

सर्दियों में शरीर को गर्माहट की जरूरत होती है। ऐसे में अदरक का एक टुकड़ा खाना फायदेमंद होता है। अदरक की तासीर बेहद गर्म होती है। ऐसे में अगर आप रोजाना एक अदरक का टुकड़ा खाएंगे तो इससे शरीर को गर्माहट मिलेगी। 

गैस से छुटकारा

सर्दियों में पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है। ऐसे में आप अदरक का एक टुकड़ा खा सकते हैं। अदरक खाने से गैस और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। अदरक खाने से कब्ज से भी राहत मिलती है। अगर आप अदरक का एक टुकड़ा खाएंगे तो गैस से राहत मिल सकती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source