Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Flax Seeds Benefits For Women : अलसी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसीलिए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। इसमें फाइबर, कार्ब्स, प्रोटीन, कॉपर, मैग्नीशियम, मैग्नीज और जिंक जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। मार्केट में अलसी बीज, तेल, पाउडर, गोली, कैप्सूल और आटे के रूप में उपलब्ध हैं। यह महिलाओं के मसिक धर्म को नियमित करने, गर्भधारण करने, स्तन के दूध को बढ़ाने और जोड़ों के दर्द जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। आइए अलसी के बीज के फायदे और सेवन के सही तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अलसी का बीज मासिक धर्म को नियमित करने में सहायक होता है। अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यानी ऐसी महिलाएं भी अलसी का सेवन कर सकती हैं, जो चाहकर भी मां नहीं बन पा रही हैं।
अगर आप नई-नई मां बनी हैं और आपके स्तन में पर्याप्त दूध नहीं बन रहा है, तो डॉक्टर से सलाह ले कर भुने हुए अलसी के बीजों को खा सकती हैं। अलसी के बीज स्तन में दूध बढ़ाने मदद कर सकते हैं।
अलसी के तेल को सिर में लगाने बाल मजबूत होते हैं और उनका तेजी से विकास होता है। इसी तरह बालों को धोने से एक घंटे पहले बालों में अलसी के जले लगाएं और धो लें। इससे बालों में मजबूती के साथ चमक आ जाएगी।
बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों और हड्डियों में दर्द एक आम समस्या है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप अपने डाइट में अलसी के लड्डू या भुने हुए अलसी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी फायदेमंद भी होता है। आयुर्वेद में थॉयराइड के इलाज में भी अलसी का यूज किया जाता है।
अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज ठीक करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए भुने हुए अलसी के बीज को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह इसका सेवन कर सकते हैं।