रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए पिएं सौंफ की चाय, सेहत को होंगे ये 3 बड़े लाभ

कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए पिएं सौंफ की चाय। जानें, सौंफ की चाय को पीने से सेहत को और क्या फायदे होते हैं.....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 20, 2021 9:01 AM IST

Benefits of Fennel tea in Hindi: सौंफ का इस्तेमाल ज्यादातर माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता है। वह भी होटल, रेस्तरां, शादी-ब्याह, पार्टी आदि में। घर में सौंफ का इस्तेमाल कुछ ही रेसिपीज में की जाती है, पर सौंफ के फायदे (Fennel Benefits) कई हैं। सौंफ में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कई गंभीर रोगों से बचाए रख सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज से भरपूर सौंफ (Saunf) में जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम, अमीनो एसिड, फाइबर आदि पोषक तत्व भी होते हैं। ये सभी आपको कई रोगों से बचाए रखने में कारगर होते हैं। इनमें से कुछ पोषक तत्व शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। सौंफ को यूं ही नहीं खाने के मन करता, तो आप सौंफ की चाय पी सकते हैं। सौंफ की चाय के सेहत लाभ (saunf ki chai peene ke fayde in Hindi) भी कई हैं। जानें, उन फायदों के बारे में यहां.....

इम्यूनिटी मजबूत करे सौंफ वाली चाय

जब आप सौंफ की चायबनाते हैं, तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। कोरोना काल में आप सौंफ की चाय पीना शुरू कर दें। इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनी रहेगी। इसमें सेलेनियम की मात्रा भी अधिक होती है, जो टी-सेल्स के निर्माण को बढ़ाता है। एंटीमाइक्रोबियल गुण होने के कारण यह चाय इम्यूनिटी को बूस्ट करती है।

सौंफ की चाय पेट की परेशानियों को करे कम

यदि आपको पेट की समस्या हमेशा बनी रहती है, तो दूध की चाय की बजाय सौंफ की चाय का सेवन करें। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट के बैक्टीरिया, कीटाणुओं को मारते हैं। कब्ज, डायरिया, एसिडिटी की समस्या से रहते हैं परेशान, तो सौंफ की चाय पिएं।

वजन घटाने के लिए पिएं सौंफ की चाय

जो लोग वजन कम करने के लिए कड़ी मेहतन कर रहे हैं, वे सुबह में एक कप सौंफ की चाय का सेवन भी करें। इससे ग्लूकोज लेवल कंट्रोल में रहता है, जिससे वजन भी नहीं बढ़ता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर सौंफ की चाय (Saunf ke chai ke fayde) भूख अधिक लगने की समस्या को भी दूर करती है। इस चाय को पीकर आप डिहाइड्रेशन से बचे रहेंगे। शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।

हृदय को रखे स्वस्थ, निरोग फेनल टी

जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि सौंफ में फाइबर अधिक होता है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल की समस्या, हार्ट डिजीज का खतरा कम कर सकता है। पोटैशियम होने के कारण सौंफ ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करती है। इससे आप हार्ट डिजीज से बचे रह सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source