
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 24, 2022 3:03 PM IST
Healthy spices: मसालेदार खाना किसे पसंद नहीं होता? हर किसी को चटपटा खाना पसंद होता है और इसलिए लोग कई बार बाहर का ही खाना पसंद करते हैं। यह जानते हुए कि बाहर का या ज्यादा मसालेदार खाना स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, फिर भी लोग उसे खाना पसंद करते हैं। दरअसल मसालेदार खाने के नुकसान तब होते हैं, जब उसे गलत मात्रा में खाया जाए। स्ट्रीट फूड्स या रेस्टोरेंट्स जैसी जगहों पर बनने वाले खाने के अधिक स्वादिष्ट और चटपटा बनाने के लिए उसमें अधिक मात्रा में मसाला डाला जाता है और उसे फ्राई भी किया जाता है। अधिक मसाला और तेल होना ही बाहर का खाना न खाने की सलाह देने का प्रमुख कारण होता है। लेकिन क्या घर पर बना मसालेदार खाना भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है? यह सवाल भी बहुत से लोगों के मन में होता है। लेकिन जवाब यह है कि घर पर बना खाना नुकसानदायक नहीं होता है, अगर उसमें मसाले का सही मात्रा का इस्तेमाल किया जाए। चलिए जानते हैं कैसे मसालेदार खाना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।
(Does eating spicy food have benefits) मसालेदार खाने के नुकसान सुन-सुन कर ज्यादातर लोगों के मन में यह बात बैठ गई है, कि मसाले स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि मसाले स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल सही मात्रा में होना जरूरी है। दरअसल भारतीय रसोई में जीरा, हल्दी, काला नमक, हींग, काली मिर्च, अजवाइन, इलायची, लौंग, धनिया, लहसुन, दालचीनी और मेथी जैसी चीजों का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। जिनसे किसी प्रकार का साइड इफेक्ट होना लगभग न के बराबर है।
अगर घर पर बने खाने में सही मात्रा में मसाले का इस्तेमाल किया गया है, तो उस से आपके स्वास्थ्य को अनेक फायदे हो सकते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं -
घर के खाने में अगर सही मात्रा में मसालों का इस्तेमाल किया जाए तो ये बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप बाहर कोई मसालेदार खाना खा रहे हैं, तो वह स्वास्थ्य को कई नुकसान पहुंचा सकता है और आप बीमार भी पड़ सकते हैं। दरअसल बाहर के खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें ज्यादा मात्रा में मसालों का इस्तेमाल किया जाता है और कुछ मसालों को तेल में पूरी तरह से तल कर डाला जाता है, तो हेल्थ के लिए अच्छे नहीं होते हैं।