
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : December 27, 2023 8:31 AM IST
Walnut Benefits In Winters: सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। काजू, बादाम और किशमिश के अलावा अखरोट भी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, थियामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अखरोट की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। अगर नियमित रूप से अखरोट का सेवन किया जाए, तो यह कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। यह याददाश्त बढ़ाने से लेकर दिल को हेल्दी रखने तक में फायदेमंद होता है। लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपका इसका सेवन किस तरह कर रहे हैं। अगर आप अखरोट को सही तरीके से खाएंगे, तो आपको इससे ज्यादा फायदे होंगे। आपको बता दें कि सर्दियों में भीगे हुए अखरोट का सेवन करना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में भीगे हुए अखरोट खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
सर्दियों में भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से डायबिटीज की समस्या में लाभ हो सकता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम हो सकता है।
सर्दियों में भीगे हुए अखरोट का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे मल त्यागने में आसानी होती है, जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपको सुबह ठीक से फ्रेश होने में दिक्कत होती है, तो रोजाना 2-3 भीगे हुए अखरोट खाएं।
सर्दियों में भीगे हुए अखरोट खाने से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से जोड़ों और हड्डियों में दर्द-सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके सेवन से अर्थराइटिस के मरीजों को काफी फायदा पहुंच सकता है।
सर्दियों में अखरोट का सेवन हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ई, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। भीगे हुए अखरोट खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।
सर्दियों में रोजाना भीगे हुए अखरोट खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें विटामिन्स, फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने के बाद भूख कम लगती है और शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। साथ ही, इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
आप रात को सोने से पहले 3 से 4 अखरोट पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। सर्दियों में रोजाना भीगे हुए अखरोट खाने से सेहत को कई लाभ मिलेंगे।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.