
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 30, 2021 4:11 PM IST
कुछ फूड्स को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से होने वाले फायदे जानें यहां....
Benefits of soaked foods in Hindi: कुछ खाद्य पदार्थ ड्राई, कच्चा, पकाकर या फिर उबालकर खाने में अधिक पौष्टिक और फायदेमंद होते हैं, तो कुछ ऐसे भी फूड्स होते हैं, जिन्हें पानी में भिगोकर (Soaked foods in Hindi) खाने से इनमें मौजूद पोषक तत्व औऱ भी अधिक बढ़ जाते हैं और सेहत को दोगुना लाभ पहुंचाते हैं। इन चीजों को रात भर पानी में भिगोकर खाने से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। कई तरह के न्यूट्रिएंट्स प्राप्त होंगे, जिनसे कई रोगों से बचाव होगा। जानते हैं ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जिन्हें भिगोकर खाने से सेहत को हो सकते हैं कई लाभ (Benefits of eating soaked foods in Hindi) ....
10-15 दाने मेथी लें। उसे पानी में डालकर रात (Soaked Methi Benefits) भर छोड़ दें। सुबह खाली पेट इस मेथी दाने को चबाकर खाएं और इसका पानी भी पी लें। कहते हैं डायबिटीज रोगियों के लिए मेथी का पानी बहुत अच्छा होता है। साथ ही पेट की समस्या, जोड़ों में दर्द, कब्ज, आंतों की साफ-सफाई, पीरियड्स के दर्द आदि से छुटकारा मिलता है।
10-15 किशमिश लेकर पानी में रख दें। भिगोय हुए किशमिश में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर की मात्रा पहले से औऱ भी अधिक बढ़ जाती है। किशिमिश प्राकृतिक रूप से मीठा होता है और इसे खाने के फायदे (Soaked Raisins Benefits) कई होते हैं। भिगोया हुआ किशमिश प्रतिदिन खाएंगे, तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होगी। शरीर में आयरन और खून की मात्रा कम नहीं होगी। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। त्वचा सेहतमंद बनेगी। पेट की सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
बादाम ड्राई फ्रूट्स में काफी हेल्दी होता है, जिसका इस्तेमाल त्वचा, बालों के साथ संपूर्ण सेहत को दुरुस्त रखने के लिए सेवन किया जाता है। बादाम मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। याद्दाश्त क्षमता बढ़ाता है। जिंक, विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि से भरपूर बादाम पानी (Benefits of soaked almond in Hindi) में भिगोकर खाएं। ड्राई बादाम खाने से कहीं अधिक फायदा भिगोया हुआ बादाम खाने से होता है। बादाम के छिलके में टैनिन तत्व होता है। यह पोषक तत्वों के एब्जॉर्पशन को रोकता है। भिगोने से छिलका आसानी से निकल जाता है। इसे खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। वजन कम करने के लिए भी आप भीगा हुआ बादाम खा सकते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है। प्रेग्नेंसी में भी भिगोया हुआ बादाम खाने से गर्भ में पल रहे शिशु का विकास प्रॉपर होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होती है।
अंजीर बेहद ही हेल्दी फल होता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन्स, मिनरल्स, घुलनशील फाइबर खूब होते हैं। कब्ज, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए खाएं पानी में भिगोए हुए अंजीर (Benefits of soaked figs in Hindi)। इसमें फ्लेवोनॉएड्स, पॉलीफेनॉल्स होने के कारण यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से शरीर को बचाए रखता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.